सिद्धू ने थामा कांग्रेस का हाथ, चुनाव में आजमाएंगे भाग्य
सिद्धू ने थामा कांग्रेस का हाथ, चुनाव में आजमाएंगे भाग्य
Share:

नई दिल्ली : आखिरकार नवजोतसिंह सिद्धू ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। वे 9 जनवरी को कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे।  इसके साथ ही सिद्धू पंजाब विधानसभा चुनाव में भी अपना भाग्य आजमाएंगे। उन्हें कांग्रेस की तरफ से अमृतसर ईस्ट सीट से चुनाव लड़ाया जायेगा।

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से इस बात की जानकारी सामने आ रही थी कि सिद्धू कांग्रेस का दामन थाम सकते है। बीजेपी के पूर्व सांसद सिद्धू ने कांग्रेस में जाने का ऐलान किया है। वे 9 जनवरी को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तथा पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदरसिंह मौजूद रहेंगे।

इधर सिद्धू का कहना है कि वे पंजाब के लिये काम करना चाहते है, कांग्रेस से उन्हें यह मौका मिलेगा। मालूम हो कि सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने के बाद पंजाब की राजनीति में अब नया मोड़ आ जायेगा।

कांग्रेस ने लगा रखा है सिद्धू की जुबान पर ताला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -