द्रौपदी मुर्मू के BJD से समर्थन मांगने पर आया नवीन पटनायक का बयान, कहा-
द्रौपदी मुर्मू के BJD से समर्थन मांगने पर आया नवीन पटनायक का बयान, कहा- "Proud Moment..."
Share:

भुबनेश्वर: राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी की अगुवाई वाले NDA गठबंधन ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। झारखंड की राज्यपाल रह चुकीं द्रौपदी मुर्मू NDA का चेहरा होने वाली है। नाम की घोषणा के उपरांत द्रौपदी मुर्मू ने सबसे पहले BJD (बीजू जनता दल) से समर्थन की भी मांग की थी। अब इस पर BJD चीफ नवीन पटनायक ने अपनी प्रतिक्रिया दे दी है। 

नवीन पटनायक ने इस बारें में कहा है कि कि द्रौपदी मुर्मू का NDA के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में होना ओडिशा के लिए गर्व का पल है। जब पीएम नरेंद्र मोदी ने मेरे साथ इस पर चर्चा की तो मुझे बहुत अच्छा लगा। वो देश में महिला सशक्तिकरण के लिए एक उदाहरण स्थापित कर सकती है। नवीन पटनायक का ये बयान द्रौपदी मुर्मू की अपील पर फाइनल मुहर कहा जा रहा है। 

खबरों का कहना है कि द्रौपदी मुर्मू भी ओडिशा की ही निवासी हैं। ओडिशा के आदिवासी जिले मयूरभंज के रायरंगपुर गांव में जन्मी द्रौपदी मुर्मू ओडिशा की पहली महिला और आदिवासी नेता हैं, जिन्हें राज्यपाल के रूप में चुना गया। बता दें कि वह18 मई 2015 से 12 जुलाई 2021 तक झारखंड के राज्यपाल पद पर रहीं। द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल हैं।  2013 में वो भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एसटी मोर्चे की सदस्य रहीं। 10 अप्रैल 2015 तक उन्होंने यह पद संभाला था। वह 2013 में ओडिशा के मयूरभंज की जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुईं थी। वह 2010 में भी जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं।

नगर निकाय चुनाव में डेमेज कंट्रोल को लेकर कांग्रेस ने गठित की समिति

MP में इस पार्टी को लगा तगड़ा झटका, मेयर कैंडिडेट ने वापस लिया नामांकन

एकनाथ शिंदे पर शिवसेना की बड़ी कार्रवाई, किया ये बड़ा ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -