नावेद को लेकर भारत ने जुटाए पर्याप्त सबूत
नावेद को लेकर भारत ने जुटाए पर्याप्त सबूत
Share:

नई दिल्ली : पाकिस्तानी आतंकी नावेद को लेकर भारत के हाथ कई महत्वपूर्ण सबूत लगे हैं। जिसमें उसके रिश्तेदारों के फोन नंबर, फोटो और भी सामग्री होने की बातें सामने आ रही हैं। मामले में यह भी सामने आया है कि पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद याकूब और उसके रिश्तेदारों की जानकारी भी उसके पास से हासिल हुई है। इन सबूतों से यह साबित होता है कि नावेद पाकिस्तान का नागरिक है। जिसके बाद भारत सबूत के आधार पर पाकिस्तान से जांच करने की मांग कर रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार भारत द्वारा 39 पन्नों के डोजियार में नावेद और उसके रिश्तेदारों की जानकारी दी गई है। इस डोजियार में पाकिस्तानी क्षेत्र में संचालित होने वाली तीन गूगल मानचित्रों की जानकारी भी दी गई है। मई 2015 तक आतंकियों को प्रशिक्षण दिया गया था। दूसरी ओर सूचनाओं में नावेद द्वारा उपयोग किए गए मोबाईल और अन्य सामग्रियों की जानकारी भी दी गई है। साथ ही उसके बड़े भाई मोहम्मद नदीम द्वारा उपयोग में लाई गई लाल मोटरसाइकिल के फोटो भी शामिल हैं।

डोजियार में नावेद के माता पिता के नाम और तीन भाई बहनों के नाम व पतों के साथ फोन नंबर दिए गए हैं। यही नहीं सबूतों को पाकिस्तान के साथ साझा किया जाएगा जिससे इस मामले में जांच की जा सके। इस संबंध मे विदेशी अदालत में अनुरोध पत्र दायर किया जाएगा और जांच कार्रवाई की बात की जाएगी। मामले में कहा गया है कि पाकिस्तान ने अपने डेटाबेस और राजिस्ट्रेशन अथाॅरिटी द्वारा वर्ष 2014 में नावेद को पहचान पत्र जारी कर दिया गया था। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -