नौतपा में रखे यह सावधानियां वरना बीमार हो जाएंगे आप
नौतपा में रखे यह सावधानियां वरना बीमार हो जाएंगे आप
Share:

आप सभी जानते ही होंगे 25 मई 2022 बुधवार से सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर गया है जो 8 जून 2022 तक रहेगा। जी हाँ और प्रारंभ के 9 दिनों को नौतपा कहते हैं यानी 2 जून तक नौतपा रहेगा। इस दौरान लू लगने, डिहाइड्रेट के कारण डायरिया होने, पेचिस और उल्टियां होने की संभावना बढ़ जाती है। इस दौरान कई बार सिर में खून के गर्म होने से व्यक्ति की जान भी चली जाती है। इसके चलते कुछ सावधानियां रखेंगे तो बच जाएंगे। आज हम आपको वही सावधानियां बताने जा रहे हैं।

क्या खाएं : दही, मक्खन, तरबूज, खरबूज, खीरा, गुलुकंद, ककड़ी, प्याज, खाएं। बगैर कुछ खाए पिए घर से न निकलें।

क्या पीएं : नारियल पानी, जलजीरा, नीम्बू पानी, लस्सी, मट्ठा (छांछ), आम का पना, बेल का रस और खस का शरबत पीएं।
मेहंदी : परंरपरा के अनुसार नौतपा के दौरान महिलाएं हाथ पैरों में मेहंदी लगाती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मेहंदी की तासीर ठंडी होती है।

शरीर को रखें ढंककर : नौतपा के दौरान खुले शरीर बाहर न निकलें, टोपी पहने, कानों को ढंककर रखें और आंखों पर धूप का चश्मा जरूर लगाएं।

क्या पहनें : नरम, मुलायम, सूती कपड़े पहनें।
ग्लुकोज : आवश्यकता के अनुसार ग्लुकोज का सेवन करते रहें।

लू लगने पर क्या करें : अगर लू लगने के लक्षण नजर आते हैं तो पैरों के तलवे में प्याज का का रस लगाएं या कटा हुआ प्याज घिसे।

क्या न खाएं : तली हुई या मसालेदार चीज़ों से दूर रहें, मिर्च का उपयोग कम करें। गर्म खाद्य पदार्थ का सेवन न करें। बासी भोजन न करें। साफ पानी पीएं।

टेंप्रेचर का रखें ध्यान : एसी से निकलते ही एकदम धूप या गर्मी में न जाएं या तेज गर्मी से एकदम एसी में न जाएं।

ठंडे पानी से परहेज करें : एकदम ठंडा या फ्रिज का पानी न पीएं। मटके का पानी पीएं।

TV देखने वाले हो जाएं सावधान!, हो सकती है ये खतरनाक बीमारी

मंकीपॉक्स के इलाज में फायदेमंद हो सकती है कुछ एंटीवायरल दवाएं!

आप भी खा रहे हैं कैल्शियम की गोली तो आ सकता है हार्ट अटैक!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -