घुटनों में दर्द से हैं परेशान तो शहद के साथ करें इस चीज का सेवन
घुटनों में दर्द से हैं परेशान तो शहद के साथ करें इस चीज का सेवन
Share:

घुटनों में दर्द की समस्या आज के समय में हर व्यक्ति को परेशान करती है, फिर वह जवान हो या बूढ़ा। यह आज के समय में काफी आम समस्या बन चुका है। जी दरअसल आज के समय में खराब जीवन शैली के चलते यह समस्या कम उम्र के लोगों को भी परेशान कर रही हैं। हालाँकि कुछ घरेलू नुस्खों से इनसे निजात पाई जा सकती है। आइए बताते हैं उन नुस्खों के बारे में।
 
हल्दी- हल्दी एक जड़ी बूटी है इसमें एंटीसेप्टिक, जीवाणुरोधी, एंटी- इंफ्लेमेटरी और एंटी-एलर्जी गुण होते हैं जिनकी मदद से घुटने के दर्द और सूजन को कम किया जा सकता है। सालों से हल्दी का इस्तेमाल दवाई के तौर पर किया जाता रहा है और इसके अलावा, स्किन, लिवर और पांचन तंत्र के लिए भी हल्दी का सेवन फायदेमंद रहता है।

 
अदरक- अदरक में एंटी - इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं जिसके चलते यह दर्द को आसानी से ठीक कर सकता है। जी हाँ और आयुर्वेद में अदरक का इस्तेमाल काफी लंबे समय से किया जाता रहा है। अदरक में प्रचूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन, आयरन जिंक और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं, जिसके सेवन से कई बीमारियां दूर होती हैं। इसके अलावा अगर किसी को कोलेस्ट्रॉल की शिकायत हो तो इसे उसे रोजाना कच्चे अदरक का सेवन करना चाहिए।

 
नीलगिरी (यूकलिप्टस)-
अगर सूजन के कारण आपके घुटने में दर्द हो रहा है तो नीलगिरी का तेल आपके लिए काफी फायदेमंद है। अर्थराइटिस और गठिया के दर्द के लिए भी यह काफी फायदेमंद साबित होता है।

 
दालचीनी- दालचीनी घुटनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। यह आपके घुटनों के दर्द और सूजन को कम करते हैं।

 
शहद और घी के साथ त्रिफला- शहद के साथ त्रिफला पाउडर का सेवन करने से घुटने के दर्द से आराम मिलता है। आधा चम्मच त्रिफला पाउडर को एक चम्मच शहद में मिलाएं। साथ ही इसमें आधा चम्मच देशी घी भी मिलाएं और हर रोज़ सुबह इसका सेवन करने से दर्द में आराम मिलता है।

 
तुलसी का रस- तुलसी के रस का सेवन आपको घुटनों के दर्द से आराम दिला सकता है। इसके लिए एक चम्मच तुलसी के पत्तों का रस निकालिये और उसको एक गिलास गुनगने पानी में मिलाकर पीजिये।

 
एलोवोरा-  एलोवेरा विटामिन में विटामिन ए, सी, ई और बी 12 पाया जाता है और आप इसका सेवन रोजाना कर सकते हैं।

अगर शरीर में दिख रहे हैं ये लक्षण तो आपको हो गया मधुमेह

जानिए तनाव के कारण, लक्षण व इलाज

कैंसर नहीं होने देगा नारियल का फूल, जानें इसके चौकाने वाले फायदे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -