वनभैंसा के आधार पर राष्ट्रीय युवा उत्सव का मैस्कॉट किया तैयार
वनभैंसा के आधार पर राष्ट्रीय युवा उत्सव का मैस्कॉट किया तैयार
Share:

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने राष्ट्रीय युवा उत्सव के मैस्काॅट और प्रतीक चिन्ह का विमोचन किया। दरअसल 12 जनवरी से 16 जनवरी तक 20 वां राष्ट्रीय युवा उत्सव इस माह आयोजित किया जाएगा। इस उत्सव का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर होगा। युवा दिवस पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव मैस्काॅट और प्रतीक चिन्ह के विमोचन के मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह के ही साथ खेल और युवा कल्याण मंत्री भइया लाल राजवाड़े, सचिव दिनेश श्रीवास्तव और आयुक्त अनिल राय उपस्थित थे।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ के राज्य पशु वनभैंसा की आकृति की जानकारी देते हुए मैस्काॅट के बारे में वर्णन दिया गया। जिसमें कहा गया कि मैस्काॅट वनभैंसा के आधार पर बनाया गया है।

यह इसकी प्रतीकात्मक आकृति है। यह बस्तर की लोकप्रिय नृत्य मुद्रा में भी है। यह बल और शरीर सौष्ठव का परिचय देता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -