सेक्स वर्कर कर सकेंगे दुर्गापूजा, हाई कोर्ट ने दी अनुमति
सेक्स वर्कर कर सकेंगे दुर्गापूजा, हाई कोर्ट ने दी अनुमति
Share:

कोलकाता। कोलकाता हाईकोर्ट ने सेक्स वर्करों को भी दुर्गापूजा करने की अनुमति दे दी है। शुक्रवार को न्यायाधीश दीपंकर दत्ता की पीठ ने एशिया के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया सोनागाछी में स्थित शुभम कम्यूनिटी हाल में दुर्गापूजा करने की इजाजत दे दी है। अदालत से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्स वर्करों के अधिकार के लिए काम करने वाली दुर्बार महिला समन्वय कमेटी ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी।

जिसमें कमेटी ने कहा था कि कोलकाता पुलिस की ओर से उन्हें बड़ी जगह में दुर्गापूजा के आयोजन की परमिशन नहीं दी जा रही है। कमेटी की इस याचिका पर गत गुरुवार को न्यायाधीश ने कोलकाता प्रशासन को फटकार लगाते हुए पूजा पंडाल से संबंधित कई जानकारियां जमा करने का आदेश दिया था। इस दिन सुनवाई के दौरान पुलिस द्वारा तमाम रिपोर्ट जमा करने के बाद न्यायाधीश ने यह फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद सेक्स वर्करों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई हैं। अब आम लोगो की तरह वह भी दुर्गा पूजा कर सकेंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -