यहाँ महिलाओ को है कई पुरुषों से संबंध रखने का अधिकार
यहाँ महिलाओ को है कई पुरुषों से संबंध रखने का अधिकार
Share:

लीबिया: महिलाओ को हमेशा से ही पुरुषो से निचे का दर्ज़ा मिलता आया है और खासकर मुस्लिम समुदायों में महिलाओ को सख्त दायरे में रखा जाता है लेकिन एक जगह ऐसी भी है जहां मुस्लिम महिलाओं की आज़ादी का कुछ अलग ही अंदाज़ है। ये लोग उत्तर-पश्चिम लीबिया, माली, नाइजर और नाइजीरिया से सटे इलाकों में ये लोग रहते हैं। जिनका जीने का अनजज बहुत अलग है। इस समाज में महिलाओं का रोब है और पुरुषों की भूमिका पशुओं के देखरेख तक सीमित है। यहाँ पर महिलाओं को शादी के बाद भी कई पुरुषों से संबंध रखने का पूरा अधिकार है। संपत्ति पर मालिकाना हक भी महिलाओ का ही होता है। तलाक तो आये दिन की बात है और इसका उत्साह मनाया जाता है। फैसले लेने का अधिकार भी आधी आबादी को ही है।

हिजाब नहीं पहनती: तुआरेग महिलाएं हिजाब नहीं पहनती। तुआरेग पुरुष बताते है कि महिलाएं बहुत खुबसूरत होती हैं। वे उनका चेहरा देखना चाहते हैं। यहाँ लड़कियों को लड़कों जैसी ही आजादी है। लड़कियां कई पुरुष मित्र रख सकती हैं। इसके कारण यहां 20 साल की उम्र में लड़कियों की शादी सामान्य बात है। जब मर्जी हो महिलाएं तलाक ले सकती हैं। तलाक के बाद पुरुष केवल एक ऊंट के साथ अपनी मां के घर लौट जाते हैं। माता-पिता तलाक के बाद बेटियों को पार्टी देते हैं।

जरूरी है निजता: इतने खुलेपन के बावजूद समाज के लोग निजी संबंधों में निजता को काफी महत्व देते हैं। सूर्योदय से पहले पुरुष का महिला के कमरे से निकल जाना जरूरी है। ये आमतौर पर विनम्र होते हैं और मेहमानों का राजा की तरह स्वागत करते हैं।

अमूल्य संपत्ति हैं पशु: इन लोगों के लिए पशु अमूल्य संपत्ति हैं। एक व्यक्ति ने ग्वीन को बताया," पशु तुआरेग के लिए सबकुछ हैं। हम उनका दूध पीते हैं। मांस खाते हैं। व्यवसाय के लिए उनके चमड़े का इस्तेमाल करते हैं। जब पशु मर जाते हैं तुआरेग की मौत हो जाती है।"

बोको हराम जैसे कट्टरपंथी का खतरा: बटलर ने बताया कि इस्लामिक स्टेट और बोको हराम जैसे कट्टरपंथी संगठनों के कारण इनलोगों को खतरा महसूस हो रहा है। यही कारण है कि समाज में अब धीरे-धीरे हिजाब पहनने का चलन शुरू हो गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -