'पहला सुख निरोगी काया..' के प्रति जागरूक करता है राष्ट्रीय पोषण सप्ताह, आज से हो रहा शुरू
'पहला सुख निरोगी काया..' के प्रति जागरूक करता है राष्ट्रीय पोषण सप्ताह, आज से हो रहा शुरू
Share:

हमने अक्सर अपने बड़े-बूढ़ों से सुना है कि पहला सुख निरोगी काया, अर्थात् जीवन का यदि सबसे बड़ा सुख कोई है तो वह है निरोगी रहना। किन्तु निरोगी रहने के लिए सबसे पहले खान−पान पर ध्यान देना आवश्यक होता है। यदि आपके शरीर की पोषण संबंधी आवश्यकताएं पूरी होंगी तो कई बीमारियां आपको छू भी नहीं सकेंगी। मगर भारतवर्ष में बहुत से लोगों को शरीर की इन पोषण संबंधी जरूरतों के संबंध में जानकारी नहीं होती और इसलिए उन्हें जागरूक करने के लिए देश में प्रति वर्ष एक से सात सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है।

बता दें कि राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (NNW) भारत सरकार के महिला और बाल विकास मंत्रालय के तहत खाद्य और पोषण बोर्ड द्वारा आयोजित किया जाने वाला एक वार्षिक पोषण कार्यक्रम है। प्रति वर्ष एक से सात सितंबर के बीच यह पोषण सप्ताह मनाया जाता है। यह सप्ताह मानव शरीर के लिए पर्याप्त पोषण के महत्व और भूमिका पर प्रकाश डालता है। जरुरी पोषक तत्वों और कैलोरी के संयोजन के साथ एक संतुलित आहार मानव शरीर के सुचारू रूप से काम करने और विकास के लिए अहम है।

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की शुरूआत 1982 में हुई थी। इसे 1982 में खाद्य और पोषण बोर्ड द्वारा आरंभ किया गया था और तभी से यह सितंबर के पहले सप्ताह में देशभर में मनाया जाता है। NNW को स्वास्थ्य के लिए पोषण के महत्व पर जागरूकता फैलाने के मकसद से मनाया जाता है जिसका विकास, उत्पादकता, आर्थिक विकास और अंतत: राष्ट्रीय विकास पर प्रभाव पड़ता है।

महीने के आखिरी दिन भी गिरे सोना-चांदी के दाम, जानिए आज का भाव

फ़ारूक़ अब्दुल्ला बोले- 'हमने पंचायत चुनाव न लड़कर गलती की..', पहले खुद ही किया था चुनावों का बहिष्कार

सेंसेक्स में 663 अंक की बढ़त, जानिए क्या है निफ़्टी का हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -