राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप आने वाले वर्ष अप्रैल-मई में
राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप आने वाले वर्ष अप्रैल-मई में
Share:

राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप का आगाज आगामी वर्ष 11 अप्रैल से 1 मई तक उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में स्थित सैफई में होगा। इस होने वाले टूर्नामेंट को दो भागों 'ए' और 'बी' में विभाजित कर दिया गया है। 'ए' भाग के मैचों का आयोजन 19 अप्रैल से एक मई तक होगा और 'बी' भाग के मैचों का आयोजन अप्रैल 11 से 21 मई तक होगा। वही लड़के और लड़कियों की जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का आगाज रांची में किया जाना हैं।

लड़कों की चैम्पियनशिप का आगाज 12 अप्रैल से होगी और 24 अप्रैल तक चलेगी, जबकि लड़कियों की चैम्पियनशिप 24 अप्रैल से 28 मई तक होगी। हॉकी चैम्पियनशिप में लड़कों के सब-जूनियर टूर्नामेंट का आयोजन छह से 22 मई तक इम्फाल में होगा, वहीं लड़कियों के सब-जूनियर टूर्नामेंट का आयोजन पहले 29 जनवरी से छह फरवरी तक असम के नौगांव में होगा और फिर आठ से 16 फरवरी तक गुवाहाटी में होगा।

हॉकी इंडिया (HI) के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने बीते दिन बताया की, "मैं जनवरी 2016 से आयोजन हो रहे छठे हॉकी इंडिया (HI) राष्ट्रीय चैम्पियनशिप को लेकर काफी खुश हुँ। यह टूर्नामेंट भविष्य के भारतीय हॉकी के सितारों को आगे लाएंगे।" हॉकी के वरिष्ठ महिला और पुरुष वर्ग में रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (RSPB) अपने खिताब को कायम रखने के लिए संघर्ष करते दिखाई देंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -