40 हजार केंद्रों पर होगा राष्ट्र ध्वज का वितरण
40 हजार केंद्रों पर होगा राष्ट्र ध्वज का वितरण
Share:

भोपाल/ब्यूरो।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मानव श्रंखला बनाकर जन-जागरण करें और प्रभात फेरी प्रतिदिन निकालें। तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें कि मैं तिरंगा फहरा रहा हूँ आप भी फहराएं। जनमानस में राष्ट्र ध्वज के प्रति सम्मान और देश प्रेम की भावना जागृत करना है। अलग-अलग वर्गों के लोगों से सम्पर्क करें और हर घर तिरंगा फहराने का संकल्प करायें।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पूरे प्रदेश में 40 हजार केंद्र पर राष्ट्र ध्वज वितरण की व्यवस्था है। अपने पसीने की कमाई से राष्ट्रध्वज खरीद कर लगाएँ। आकलन किया गया है कि प्रदेश में एक करोड़ 50 लाख राष्ट्रध्वज फहराये जाएंगे। शहर के प्रमुख स्थानों और वार्ड में फ्लेक्स लगाकर अपील करें।

 तिरंगा झंडा फहराने का अभियान 13 से 15 अगस्त तक चलेगा। वाहन और एलईडी से भी प्रचार-प्रसार करें। इनोवेटिव कार्यक्रम जरूर सोचें। शान से तिरंगा फहराने के अभियान में लग जायें। अभियान के समापन के बाद राष्ट्रध्वज सम्मान के साथ उतार कर रखे जाने के लिए भी समझाइश दें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मैं विकास और जनकल्याण के कार्य में हमेशा कदम से कदम मिलाकर चलूँगा

कभी डीप नेक तो कभी शॉर्ट ड्रेस में निया ने दिखाया अपना ग्लैमरस अंदाज़

सांप लेकर अस्पताल पंहुचा सलमान, डॉक्टर और मरीजों में मचा हड़कंप

बेहद जर्जर हालत में है पुष्कर स्थित दुनिया का एकमात्र 'ब्रह्मा' मंदिर, ASI भी नहीं ले रहा सुध

सांप लेकर अस्पताल पंहुचा सलमान, डॉक्टर और मरीजों में मचा हड़कंप

बेहद जर्जर हालत में है पुष्कर स्थित दुनिया का एकमात्र 'ब्रह्मा' मंदिर, ASI भी नहीं ले रहा सुध

डोनाल्ड ट्रम्प के घर पर FBI ने मारी रेड, आरोप- व्हाइट हाउस से ले आए थे 15 बक्से डाक्यूमेंट्स

लम्पी स्किन डिजीज की पुष्टि के लिए जारी हुई एडवाइजरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -