OMG! देश में पहली बार पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की आबादी
OMG! देश में पहली बार पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की आबादी
Share:

आप सभी को यह जानकर हैरानी होगी कि देश में पहली बार पुरुषों की तुलना में महिलाओं की आबादी में इजाफा हुआ है। जी हाँ, हाल ही में मिली जानकारी के तहत अब हर 1,000 पुरुषों पर 1,020 महिलाएं हैं। कहा जा रहा है आजादी के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है जब पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की आबादी 1 हजार से ऊपर पहुंची है। खबरों के अनुसार यह आंकड़ा नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 (NFHS-5) में सामने आया है। जी दरअसल इससे पहले साल 2015-16 में हुए NFHS-4 में ये आंकड़ा हर 1,000 पुरुष पर 991 महिलाओं का था।

केवल इतना ही नहीं, बल्कि जन्म के समय भी सेक्स रेशियो में सुधार हुआ है। साल 2015-16 में ये प्रति 1000 बच्चों पर 919 बच्चियों का थो, जो 2019-21 में सुधकर प्रति 1000 बच्चों पर 929 बच्चियों का हो गया है। वहीं NFHS-5 के आंकड़ों की बात करें तो उनमे से यह निकलकर सामने आया है कि सेक्स रेशियो में सुधार शहरों की तुलना में गांवों में ज्यादा बेहतर हुआ है। कहा जा रहा है गांवों में हर 1,000 पुरुषों पर 1,037 महिलाएं हैं, जबकि शहरों में 985 महिलाएं हैं। NFHS-4 में भी यही बात निकलकर सामने आई थी। ऐसे में सर्वे को माने तो गांवों में प्रति 1,000 पुरुषों पर 1,009 महिलाएं थीं और शहरों में ये आंकड़ा 956 का था। इसी के साथ आपको बता दें कि देश के 23 राज्य ऐसे हैं जहां प्रति 1000 पुरुषों पर महिलाओं की आबादी 1,000 से ज्यादा है।

जी दरअसल उत्तर प्रदेश में प्रति हजार पुरुषों पर 1017, बिहार में 1090, दिल्ली में 913, वहीं मध्य प्रदेश में 970, राजस्थान में 1009, छत्तीसगढ़ में 1015, इसके अलावा महाराष्ट्र में 966, पंजाब में 938, हरियाणा में 926, झारखंड में 1050 महिलाएं हैं। साल 1901 में सेक्स रेशियो प्रति हजार पुरुषों पर 972 महिलाओं का था, लेकिन आजादी के बाद ये संख्या कम होने लगी। साल 1951 में ये आंकड़ा घटकर एक हजार पुरुषों पर 946 महिलाएं थीं। वहीं साल 1971 में ये और कम होकर 930 पर आ गया। इसके बाद साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, ये आंकड़ा थोड़ा सुधरा और प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं की आबादी 940 पर पहुंच चुकी है।

कैंसर से जंग जीतने के बाद 'IGT' के सेट पर पहुंची किरण खेर, सामने आया ये मजेदार VIDEO

'अतरंगी रे' का ट्रेलर शेयर करने में अक्षय कुमार से हुई बड़ी गलती, लोगों सुना रहे खरी-खोटी

रॉयल वेडिंग से पहले ये बड़ा काम करेंगे विक्की-कैटरीना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -