साक्षी महाराज ने दी दुष्कर्म आरोपी कुलदीप सेंगर को जन्मदिन की बधाई,  प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर किए सवाल
साक्षी महाराज ने दी दुष्कर्म आरोपी कुलदीप सेंगर को जन्मदिन की बधाई, प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर किए सवाल
Share:

नई दिल्ली: हाल ही में एक के बाद एक सामने आ रहे दुष्कर्म के मामलों के बाद देश के लोगों में जहां एक ओर लोगों के मन में गुस्सा है. वहीं, ऐसे माहौल के बीच भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने ऐसे ट्वीट कर दिया है, जिससे सोशल मीडिया पर सियासी संग्राम छिड़ गया है. दरअसल, साक्षी महाराज ने दुष्कर्म आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है. इसी को लेकर प्रियंका गांधी सहित डॉ कुमार विश्वास ने उनपर निशाना साधा है. 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी ने ट्विट करते हुए सवाल किया कि जब कानून बनाने वाले ही आरोपियों के पक्ष में खड़े हो जाएंगे तो अपराधियों से लड़ने का हौंसला कौन देगा. आपको बताते चलें की साक्षी महाराज ने अपना अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ये ट्विट हटा दिया है. साक्षी महाराज ने एक श्लोक लिखते हुए सेंगर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. ऐसा पहली बार नहीं है इससे पहले भी लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद साक्षी महाराज कुलदीप सेंगर से मिलने के लिए पहुंचे थे. 

जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि प्रियंका गांधी ने सवाल उठाते हुए कहा कि कानून बनाने वाले भाजपा सांसद दुष्कर्म के आरोपी को एक भाजपा नेता बधाई संदेश दे रहे हैं. कल ही उन्नाव में एक बलात्कार पीड़िता को आरोपियों ने जलाने की कोशिश की. जंहा  आरोपियों के पक्ष में ही जब कानून बनाने वाले खड़े हो जाएंगे तो आपराधियों से लड़ने का हौसला कौन देगा? वहीं, कुमार विश्वास ने भी निशाना साधते हुए पूछा  कि क्यूं नहीं, मिलता उन्नाव की बेटी को न्याय? उन्होंने आगे लिखा कि आप सबकी उबल रही जिज्ञासा का शमन शायद वहां से सांसद जी के इस बधाई संदेश से हो जाए. इसके बाद उन्होंने लिखा कि शायद वहां के सांसद जी के इस बधाई संदेश से हो जाए. 

अमेरिकी सैन्य अड्डे पर सऊदी नागरिक ने की फायरिंग, तीन लोगों की मौत

1984 सिख दंगे: केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर की पीएम मोदी से मांग, राजीव गाँधी से वापस लिया जाए भारत रत्न

राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार पर साधा निशाना, कहा-इस देश को चलाने वाला शख्स हिंसा में...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -