दिग्विजय ने क्यों लगाया भाजपा पर गंभीर आरोप, शिवराज सिंह ने दिया ऐसा जवाब
दिग्विजय ने क्यों लगाया भाजपा पर गंभीर आरोप, शिवराज सिंह ने दिया ऐसा जवाब
Share:

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में जब से भाजपा विपक्ष में आई है वहीं शिवराज सिंह चौहान, नरोत्तम मिश्रा और वो सब जिन्होंने 15 साल तक राज्य को लूटा खुलेआम कांग्रेस विधायकों को 25-35 करोड़ की घूस आफर कर रहे हैं। इसके साथ ही यह कर्नाटक नहीं, मध्य प्रदेश है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमारे विधायक बिकाऊ नहीं हैं। वहीं इस पर पलटवार करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झूठ बोलना दिग्विजय की पुरानी आदत है।

दिग्विजय ने कहा कि मैं बिना तथ्यों के आरोप नहीं लगाता। शिवराज और नरोत्तम में सहमति बन गई है। एक मुख्यमंत्री और दूसरा डिप्टी सीएम बनने का सपना देख रहे हैं। शिवराज और नरोत्तम कांग्रेस विधायकों को फोन कर रहे हैं और खुलेआम 25 से 35 करोड़ रुपये की पेशकश कर रहे हैं। 5 करोड़ अभी ले लो, दूसरी किश्त राज्यसभा चुनाव में और तीसरी किश्त सरकार गिराने (फ्लोर टेस्ट) के बाद दी जाएगी।

वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह को करारा जवाब दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये उनकी (दिग्विजय सिंह) पुरानी आदत है। उनके दिमाग का कोई आंकलन नहीं कर सकता है। वहीं उनके दिमाग में हमेशा फ़ितूर ही चलता रहता है। झूठ बोलकर सनसनी फैलाना उनकी पुरानी आदत है। वहीं मुख्यमंत्री पर दबाव बनाकर अपना महत्व जताना चाहते होंगे इसलिए ऐसा बयान दिया होगा।

कभी ओसामा को मरने में की थी अमेरिका की मदद, आज पाकिस्तान में जेल काट रहा ये डॉक्टर

'भारत विरोधी नारे लगाने वालों के लिए बने देखते ही गोली मारने का कानून'

कोरोना वायरस: चपेट में 70 देश, 3000 से अधिक की मौत, भारत में मिले दो नए मामले

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -