10 हजार लोग, 15 किलोमीटर की लंबी तिरंगा यात्रा और इंदौर को पछाड़ इस शहर ने रचा इतिहास
10 हजार लोग, 15 किलोमीटर की लंबी तिरंगा यात्रा और इंदौर को पछाड़ इस शहर ने रचा इतिहास
Share:

रायपुर : हिंदुस्तान 15 अगस्त को 73वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है और इसके मद्देनजर पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां भी जोर शोर से चल रही है. इससे पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर ने इतिहास रच दिया है. यहां रविवार को तिरंगा मेरी जान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसमें हर वर्ग के लोगों ने बच-चढ़कर हिस्सा लिया. 

हजारों की संख्या में बच्चे, सामाजिक संस्थाओं और आम लोगों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर 15 किलो मीटर लंबा तिरंगा लहराया गया है और इसे लगभग 8 हजार लोगों द्वारा मिलकर उठाया गया. जो कि अपने आप में एक विश्व रिकार्ड है. इस कार्यक्रम में रायपुर के आमापारा से लेकर रविशंकर विश्वविद्यालय तक तिरंगा रैली निकाली. 

8,500 स्कूली बच्चे शामिल हुए

मेरी आन तिरंगा है, मेरी शान तिरंगा है, मेरी जान तिरंगा है...इस देशभक्ति से ओतप्रोत गीत के साथ सुबह सात बजे यह 15 किलोमीटर लंबे तिरंगे की रैली निकली और स्कूली बच्चे, शहरवासी मानव श्रृंखला बनाकर दोनों ओर से तिरंगे झंडे को पकड़कर चलते हुए नजर आए. शहर के लगभग 8,500 स्कूली बच्चे के साथ शहरवासी भी इसमें श्रेक रहे. 

सबसे लंबी यात्रा...

15 किमी की लंबी तिरंगा यात्रा अब तक की सबसे लंबी तिरंगा यात्रा भी है. जबकि इससे पहले मध्यप्रदेश के इंदौर मे 12 किमी लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई थी. जबकि उससे पहले 10 किमी लंबी यात्रा मथुरा में निकली थी. साथ ही आयोजकों का कहना है कि 15 किमी लंबे तिरंगे को 10 हजार लोगों द्वारा पकड़ रखा था. 

 

कश्मीर के कोने-कोने में लहराएगा तिरंगा, दिल्ली ने भेजें 50 हजार झंडे

जब हिन्दुस्तान को मिली आजादी, जानिए तब कितनी थी आबादी ?

स्वतंत्रता दिवस परेड : विदेश में तिरंगा फहराएंगे सोनू सूद, बनेंगे ग्रैंड मार्शल

भारत का यह शहर है सबसे अनोखा, जहां 15 अगस्त को नही बल्कि इस दिन मनाते हैं स्वतंत्रता दिवस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -