दुल्हन का नथ पहनना है मां पार्वती से जुड़ी इस बात का प्रतीक
दुल्हन का नथ पहनना है मां पार्वती से जुड़ी इस बात का प्रतीक
Share:

महिलाओं की खूबसूरती सजने-सवरने के बाद और अच्छी लगती है और इस बीच उनकी नाक की नथ तो उनके चेहरे पर चार चाँद ही लगा देती है। शादी में अगर दुल्हन ने नथ नहीं पहनी हो तो श्रृंगार अधूरा सा लगता है। जी हाँ और किसी भी महिला के शादीशुदा होने का अंदाजा नाक की नथ पैरों में बिछिया देखकर ही लगाया जाता था। हालांकि आजकल कुंवारी लड़कियां भी फैशन में बिछिया नाक में नथ पहनने लगी हैं। जी हाँ और आज के समय में नाक में नोजपिन पहनना एक फैशन ट्रेंड बन गया है। वैसे नाक में नथ पहनने का हिंदू धर्म में खास महत्व रहा है। केवल यही नहीं बल्कि इसके पीछे हिंदू धर्म की कई ऐसी मान्यताएं भी हैं जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे। तो चलिए जानते हैं कि नथ पहनना दुल्हन के लिए क्यों ज़रूरी होता है और माँ पार्वती से इस परंपरा का क्या नाता है?

सोलह श्रृंगार की निशानी- जी दरअसल हिंदू धर्म में शादीशुदा महिलाओं के लिए सोलह श्रृंगार का बहुत महत्व है। ऐसे में माथे पर मांगटीका से लेकर पांव की बिछिया तक चूड़ियां से लेकर नाक की नथ तक सभी चीजें सोलह श्रृंगार में शामिल होती हैं। नाक में नथ को विवाहित महिलाओं के सौभाग्य की निशानी माना जाता है। जी हाँ और इससे किसी महिला के सुहागिन होने का पता चलता है। आपको बता दें कि हिंदू धर्म में पहले सिर्फ उन महिलाओं की नाक छेदी जाती थी जो विवाहित होती थीं।

सौभाग्य का प्रतीक- कई घरों में हर शुभ मौके पर नथ पहनने का रिवाज है। नथ को सुहाग की निशानी माना जाता है। हालांकि आजकल सिर्फ शादी या किसी बड़े फंक्शन में ही महिलाएं नथ पहनती हैं।

स्वास्थ्य के लिए- नथ पहनने के कई स्वास्थ्य लाभ है। जी दरअसल आयुर्वेद में ऐसा कहा जाता है कि नथ नाक के दाएं या बाएं जहां पहनी जाती है उस प्रमुख हिस्से में हुए छेद के जरिए महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलती है। शादी के समय कई लड़कियां सोने की नथ पहनती हैं, हालांकि चांदी की नथ पहनने का भी प्रचलन है। लेकिन सबसे ज्यादा इन दिनों आर्टिफिशियल नथ शादी में लड़कियां पहनती हैं। हालाँकि आयुर्वेद में स्वर्ण रजत भस्त को अच्छा माना गया है। इनके शरीर पर स्पर्श से बहुत सारी बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए बताया गया है।

मां पार्वती के सम्मान का प्रतीक- कहा जाता है नथ पहनकर लड़कियां माता पार्वती के प्रति सम्मान दर्शाती हैं।

कपल ने हवा में रचाई शादी, पूरा किस्सा पढ़कर होगी हैरानी

बनने जा रहीं हैं दुल्हन तो त्वचा का इस तरह रखें खास ख्याल

15 साल से 3 प्रेमिकाओं के साथ लिव-इन में था शख्स, अब तीनों से की शादी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -