मुस्लिम लड़के संग हिन्दू लड़की की शादी का कार्ड वायरल होते ही परिवारवालों को करना पड़ा ये काम
मुस्लिम लड़के संग हिन्दू लड़की की शादी का कार्ड वायरल होते ही परिवारवालों को करना पड़ा ये काम
Share:

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक में लव-जिहाद का मामला सामने आया है। इस मामले के चलते एक परिवार को अपनी बेटी का शादी का फंक्शन रद्द करना पड़ गया। जी दरअसल दो अलग-अलग धर्मों के लड़के और लड़की की शादी आने वाले 18 जुलाई को होने जा रही थी लेकिन मामला लव जिहाद का था और दोनों की शादी का कार्ड वायरल हो गया। इसके बाद समुदाय के लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया और इसी के चलते शादी का फंक्शन रद्द करना पड़ गया। अब लोग इसे लव-जिहाद का मामला बता रहे हैं।

जी दरअसल नासिक की रहने वाली एक 28 साल की विकलांग लड़की की शादी उसके साथ पढ़ने वाले मुस्लिम युवक आसिफ खान से होने जा रही थी। इस मामले में लड़की के परिवार ने कहा कि, 'यह शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से हो रही थी।' इस मामले में लड़की पर धर्म बदलने का कोई दबाव नहीं था और दोनों परिवार एक दूसरे को काफी सालों से जानते हैं। बताया जा रहा है लड़की शारीरिक रूप से दिव्यांग है और दोनों परिवारों में आपसी रजामंदी के बाद ही शादी तय हुई थी। इतना ही नहीं बल्कि बीते मई महीने में उनकी शादी को कोर्ट में भी रजिस्टर करा दिया गया था।

इसी के चलते अब दोनों परिवार के लोग समारोह करने की योजना बना रहे थे। इस बीच जैसे ही हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के की शादी का कार्ड सामने आया, वैसे ही लड़की के समुदाय ने इस पर विरोध जताना शुरू कर दिया। और सभी इसे लव-जिहाद का मामला बता रहे थे। यह जानने के बाद परिवार को हिंदू रीति-रिवाज के साथ मुस्लिम लड़के से अपनी बेटी के शादी समारोह को रद्द करना पड़ा। इस मामले में लड़की के पिता अडगांवकर का कहना है कि, 'विकलांग होने की उनकी बेटी के लिए अच्छा जीवनसाथी नहीं मिल पा रहा था। जिसके बाद उनकी बेटी ने अपने ही एक दोस्त आसिफ खान के साथ शादी की इच्छा परिवार के सामने रखी। परिवार भी खुशी-खुशी दोनों की शादी के लिए तैयार हो गया।'

50 से अधिक शहरों तक पहुंचा स्पुतनिक वी का राष्ट्रव्यापी सॉफ्ट लॉन्च

दूसरी बार पिता बने रोडीज फेम रणविजय

नार्को टेरर की चुनौती पर सख्त हुए अमित शाह, बोले- खत्म हुए थर्ड डिग्री के दिन।।।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -