6 अभिनेत्रियों संग रेव पार्टी कर रहीं थीं हिना पांचाल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
6 अभिनेत्रियों संग रेव पार्टी कर रहीं थीं हिना पांचाल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share:

बिग बॉस मराठी फेम और एक्ट्रेस हिना पंचाल गिरफ्तार हो गई है। बताया जा रहा है उन्हें महाराष्ट्र के इगतपुरी से गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के तहत महाराष्ट्र की नासिक पुलिस ने एक रेव पार्टी में छापा मारा और उसके बाद हिना को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है उन्होंने हिना समेत कई लोगों को बीते रविवार को गिरफ्तार किया था। अब ऐसा भी कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस ने भी ड्रग्स का यूज किया था, हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की जांच में व्यस्त है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HEENNAA PANCHAAL (@theofficialheena)

इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि 'हिना सहित कई लोगों को रविवार को गिरफ्तार किया गया था।' इसके अलावा नासिक ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक ने बिना ब्योरा दिए बताया कि, 'अभिनेत्री और अन्य आरोपियों के ब्लड सैंपस ले लिए गए हैं और हम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।' उन्होंने यह भी कंफर्म किया कि रेव पार्टी में कोई अन्य बड़ा सेलेब्स नहीं था और जो अन्य गिरफ्तार किए गए हैं वे छोटे कलाकार थे।

आप सभी को बता दें कि नासिक पुलिस को बॉलीवुड के हाई-प्रोफाइल लोगों के एक ग्रुप के बारे में गुप्त सूचना मिली थी कि एक बंगले में रेव पार्टी होने वाली है। इस बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस ने वीकेंड की देर रात छापेमारी की और सभी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है जो 12 महिलाएं पकड़ी गई हैं उनमे 5-6 महिलाएं बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस हैं। बात करें हिना की तो वह मराठी और हिंदी सिनेमा में काम कर चुकीं हैं।

फेसबुक ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार 1 ट्रिलियन डॉलर के पार हुआ मार्केट कैप

WhatApp यूजर्स के लिए अच्छी खबर, ऐप ला रहा है ये नया फीचर

स्वीडन के अधिकारियों ने लॉकडाउन प्रतिबंधों में दी ढील

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -