कैसे होता है नाक का कैंसर, जानिए लक्षण और बचाव के तरीके
कैसे होता है नाक का कैंसर, जानिए लक्षण और बचाव के तरीके
Share:

कैंसर एक गंभीर बीमारी है और यह कभी भी हो सकता है। इसके होने पर किसी भी अंग की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती है। आप सभी को बता दें कि कैंसर शरीर के विभिन्न अंगों में हो सकता है। जी हाँ और इन्हीं विभिन्न अंगों में नाक भी शामिल है। आप सभी को बता दें कि कई लोग नाक के कैंसर से अनजान होते हैं। ऐसे में आज हम आपको बता दें कि यह कैसा होता है, इसके लक्षण क्या है और इससे बचने के उपाय। जी दरअसल हमारी नाक में नसिका गुहा होती है, जिसके माध्यम से हवा गुजरकर हमारे फेफड़ों में प्रवेश करती हैं। ऐसे में यह मार्ग बलगम बनाने वाली कोशिकाओं से मिलकर बनी होती है। इसी के चलते हमारी नाक कभी भी पूरी तरह से नहीं सूखती है। वहीं धूम्रपान करने वालों को नाक का कैंसर होने की संभावना अधिक होती है। अब हम आपको बताते हैं नाक के कैंसर का लक्षण, कारण और बचाव क्या है?

नाक के कैंसर का लक्षण (Symptoms of Nose Cancer)- नाक में कैंसर के कई लक्षण हो सकते हैं। जैसे- नासिका में अवरुद्ध उत्पन्न होना, नाक बंद रहना, नाक में घुटन जैसा महसूस होना इत्यादि। इसी के साथ नाक के कैंसर के अन्य लक्षण हो सकते हैं। जैसे-

नाक में सूजन आना
मुंह खोलने में दिक्कत होना।
कान में गांठ या दर्द होना।
नाक से खून आना
थकान महसूस होना।
दांतों में ढीलापन होना।
गर्दन में गांठ होना।
दांत दर्द होना
दांतों का सुन्न होना।
आंखों में उभार
मुंह खोलने में परेशानी होना।
चेहरे और नाक में गठान होना इत्यादि।

नाक में कैंसर के कारण (Causes of Nose Cancer)

नाक का कैंसर काफी दुर्लभ स्थितियों में देखा जाता है। जैसे -
आयु बढ़ने के साथ नाक का कैंसर होने की संभावना अधिक होती है।
आपको बता दें कि पुरुषों को महिलाओं की तुलना में नाक का कैंसर होने की संभावना अधिक है।
केमिकल के संपर्क में आने की वजह से नाक का कैंसर होने की संभावना होती है।
धूम्रपान करने वालों को नाक का कैंसर होने की संभावना होती है।
गले या सिर में रेडियोथेरेपी लेने वालों को यह परेशानी हो सकती है।

नाक के कैंसर से कैसे करें बचाव (How to Prevent Nose Cancer)
नाक का कैंसर से बचने के लिए तंबाकू उत्पादों का सेवन करने से बचें।
अत्यधिक धूम्रपान का सेवन न करें।
डिब्बा बंद आहार ना खाएं।
सोडियम युक्त मछली का सेवन ना करें।
कार्यक्षेत्रों में केमिकलयुक्त चीजों के इस्तेमाल से बचें।
नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।

अगर आप भी रोज-रोज खाते हैं चावल तो पहले जान लीजिये नुकसान

सेहत के लिए बड़ी फायदेमंद है सहजन की पत्तियां, जानिए कैसे?

मुंह की बदबू से लेकर छालों तक को भगा देती है धागे वाली मिश्री

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -