NASA का नया मिशन: सूर्य पर भेजेगा एयरक्राफ्ट
NASA का नया मिशन: सूर्य पर भेजेगा एयरक्राफ्ट
Share:

NASA Mission 2017 | NASA New Mission

न्यूयाॅर्क। अभी तक तो आपने इंसान को अंतरिक्ष अभियानों के माध्यम से चांद पर जाते हुए देखा या सुना होगा। इंसान ने मंगल की धरती पर यान भेजकर इसके बारे में काफी जानकारी प्राप्त की है लेकिन अब इन्सान वह करने जा रहा है जिसे सुनकर आप दांतों तले अंगुलियां दबाने पर मजबूर हो जाऐंगे। जी हां, आप यह कहने लगेंगे कि आखिर नासा यह क्या करने जा रहा है। जी हां, नासा अपने एक नए मिशन को लेकर योजना बना रहा है जिसके तहत वह सूर्य के वातावरण का अध्ययन करना चाहता है।

नासा प्लानिंग कर रहा है कि क्यों ने एक एयरक्राफ्ट सूर्य पर भेजा जाए। यह एयरक्राफ्ट रोबोटिक होगा। नासा का प्रयास है कि वह इस रोबोटिक एयरक्राफ्ट को अगले वर्ष सूर्य की ओर भेज दे। सूर्य के वातावरण का पता लगाने के लिए जो एयरक्राफ्ट नासा भेजेगा उसके लिए एक विशेष प्रकार की कार्बन कंपोज़िट शील्ड तैयार की गई है। यह शिल्ड 11.4 सेंटीमीटर की है। इससे 1370 डिग्री सेल्सियस के तापमान में भी एयरक्राफ्ट को सुरक्षा मिलेगी।

इस एयरक्राफ्ट से सूर्य के वातावरण को जानने में सहायता मिलेगी। इस मामले में गोड्डर्ड स्पेस फ्लाईट सेंटर में नासा के वैज्ञानिक एरिक क्रिश्चियन ने जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे पहला मिशन होगा जिसमें सूर्य को लेकर कार्य किया जाएगा। यह निश्चित है कि सूर्य के अधिक पास नहीं जाया जा सकेगा मगर सूर्य को लेकर कुछ सवालों के उत्तर पाए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सूर्य का तापमान लगभग 5500 डिग्री सेल्सियस है और वातावरण इससे 2 मिलियन सेल्सियस अधिक गर्म है। यदि आप गर्म तत्व से दूर जाते हैं तो आप ठंडे हो जाते हैं मगर सबसे बड़ा सवाल यह है कि इसका वातावरण ही अधिक गर्म क्यों है सूर्य विभिन्न दिशाओं में जो कण बिखेरता है उन्हें गति कहां से मिलती है।

नासा ने खोजे धरती के जैसे और 7 ग्रह, जिनमें से तीन पर है जीवन

आपसी रंजिश में महिलाओं ने महिला को चटवाए चप्पल, पिलाया पेशाब

NASA ने दिखाई दुनिया के सबसे बड़े सोलर फार्म की तस्वीरें

नासा ने किया पृथ्वी जैसे 7 नए ग्रह खोजने का दावा, तीन पर जीवन संभावित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -