दुनिया पर मंडरा रहा है खतरनाक संकट, चांद है वजह
दुनिया पर मंडरा रहा है खतरनाक संकट, चांद है वजह
Share:

NASA के नए अध्ययन के मुताबिक, चांद हमेशा से समुद्री लहरों पर प्रभाव डालता है तथा चांद अपनी कक्षा में जरा सा भी परिवर्तन करते है तो धरती के कई तटीय क्षेत्रों में बाढ़ का संकट मंडराने लगता है। नासा का यह अध्ययन बीते महीने नेचर क्लाइमेट चेंज में प्रकाशित हुआ है।

18।6 वर्ष में चांद बदलता है अपनी जगह:-
नासा के अध्ययन के मुताबिक, चांद का खिंचाव तथा दबाव वर्ष दर वर्ष संतुलन बनाए हुए हैं, मगर 18.6 वर्ष में अपने स्थान पर हल्का सा परिवर्तन करता है। इस के चलते आधे वक़्त चांद धरती की लहरों को दबाता है, मगर आधे वक़्त ये लहरों को तेज कर देता है तथा उनकी ऊंचाई बढ़ा देता है, जो भयावह है।

18।6 वर्ष की सर्कल का आधा भाग शुरू होने वाला:-
नासा ने कहा कि चांद के 18.6 वर्ष की सर्कल का आधा भाग आरम्भ होने वाले है, जो धरती की लहरों को तेज करेगा। अगले 9 वर्ष में यानी वर्ष 2030 तक वैश्विक समुद्री जलस्तर बहुत अधिक बढ़ चुका होगा और इसके कारण दुनिया के कई देशों में तटीय क्षेत्रों में बाढ़ आ सकती है।

1880 से 8-9 इंच बढ़ चुका है समुद्री जलस्तर:-
नेशनल ओशिएनिक एंड एटमॉस्फियरिक एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, वर्ष 1880 से अब तक समुद्री जलस्तर 8 से 9 इंच तक बढ़ चुका है तथा इसमें से एक तिहाई मतलब लगभग 3 इंच वृद्धि बीते 25 वर्षों में हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2100 तक समुद्री जलस्तर 12 इंच से 8।2 फीट तक बढ़ सकता है तथा यह विश्व के लिए बहुत भयावह होगा।

2030 तक बहुत अधिक बढ़ जाएंगे न्यूसेंस फ्लड:-
NOAA की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2019 में हाई टाइड के कारण अमेरिका में 600 बाढ़ आई थी। अब NASA के एक नए अध्ययन से खुलासा हुआ है कि वर्ष 2030 तक अमेरिका सहित विश्व भर में कई स्थानों पर न्यूसेंस फ्लड की मात्रा बढ़ जाएगी। इसके साथ ही हाई टाइड के वक़्त आने वाली लहरों की ऊंचाई लगभग 3 से 4 गुना अधिक हो जाएगी। बता दें कि हाई टाइड के कारण आने वाली बाढ़ को न्यूसेंस फ्लड कहते हैं।

चांद की स्थिति बदलना होगा खतरनाक:-
नासा के अध्ययन के मुताबिक, हर बार चांद की स्थिति बदलना भयावह होगा तथा तटीय क्षेत्रों पर आने वाले न्यूसेंस फ्लड की संख्या भी बढ़ती जाएगी। इससे बचने के लिए विश्वभर की सरकारों को योजनाएं बनानी होंगी तथा ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन कम करना होगा।

सभी गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण करने के लिए केरल में शुरू हुआ मथरुकावचम' अभियान

Kerala SSLC Result 2021: इस दिन जारी होंगे केरल 10वीं कक्षा के रिजल्ट, सरकार ने दी तारीख

दर्दनाक! बिजली गिरने से हुई बहन की मौत, भाई बोला- मैं भी मरने वाला हूं...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -