आज धरती के पास से गुजरेंगे दो विशालकाय Asteroid, नासा ने किया सतर्क
आज धरती के पास से गुजरेंगे दो विशालकाय Asteroid, नासा ने किया सतर्क
Share:

नई दिल्ली: आज का दिन अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए काफी रोमांच से भरपूर है। इस रोमांच में थोड़ा डर भी शामिल है क्‍योंकि आज दो Asteroid पृथ्‍वी की ओर बेहद तेज रफ़्तार से बढ़े हैं। पहला शाम 6 बजकर 17 मिनट पर पृथ्‍वी के नजदीक से गुजरेगा। दूसरा बड़ा और थोड़ा खतरनाक Asteroid है जो भारतीय समय के मुताबिक रात 9.30 बजे धरती के पास से होकर गुजरेगा।

अमेरिकी स्‍पेस एजेंसी NASA के सेंटर Near-Earth Object Studies (CNEOS) के मुताबिक, इस तरह के एस्‍टेरॉयड की तादाद 2 है। ये दोनों आज पृथ्‍वी की ओर ही चले आ रहे हैं। ये सारे एस्‍टेरॉयड 34 हजार मील प्रतिघंटे की रफ़्तार से आ रहे हैं। एक 11 फीट चौड़ा 2020 KD4 12,000 मील प्रति घंटे की रफ़्तार से आ रहा है। यह भारतीय समयानुसार शाम 6.17 बजे धरती के पास से गुजरेगा। इसके बाद एक और सबसे विशाल और खतरनाक एस्‍टेरॉयड है। इसका नाम 2020 KF है जो आकार में 144 फीट चौड़ा है। यह आज धरती वी के पास से 24,000 से 38,600 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से गुजरेगा। यह भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे गुजरेगा।

विशेषज्ञों का कहना है कि 2020 KK7 108 फुट चौड़ा है और यह धरती के 3 लाख मील करीब तक आ सकता है। वहीं, 2020 KD4 114 फुट चौड़ा हो सकता है। यह 25 लाख मील दूर से निकलेगा। इसके बाद 144 फुट चौड़ा 2020KF और भी अधिक दूर से निकलेगा। सबसे अंत में 104 फुट चौड़ा 2020 KJ1 13 लाख मील दूर से निकलेगा। यूं तो ये दूरी काफी अधिक लगती है, किन्तु यूनिवर्स की तुलना में देखा जाए तो यह अधिक दूर नहीं होती। यदि किसी तेज गति स्पेस ऑब्जेक्ट के धरती से 46.5 लाख मील से पास आने की संभावना होती है तो उसे स्पेस ऑर्गनाइजेशन्स खतरनाक मानते हैं।

रिलायंस का राइट्स इश्यू हुआ हिट, मुकेश अंबानी ने ​​किया ​शुक्रियादा

कर्नाटक : राज्य में आने वाले लोगों को इस प्रक्रिया का करना पड़ेगा सामना

प्रियंका वाड्रा ने योगी सरकार पर किया जुबानी हमला, कहा- व्यवस्था में कमी से भर्तिया अटकी...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -