मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में गिरा चार मंजिला मकान
मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में गिरा चार मंजिला मकान
Share:

नरसिंहपुर। करीब साढ़े 5 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कंदेली चरहाई मंदिर के सामने धराशायी मकान में जीवन- मौत से संघर्ष कर रही मलवे में दबी महिला को अंततः क्षेत्र के कुछ भले लोगों की तत्परता और प्रशासन की सजगता से बचा लिया गया। मलवे की चपेट से आने से यद्यपि महिला का दाहिना हाथ और एक पैर बुरी तरह चोट ग्रस्त हो गया। डॉक्टर के अनुसार महिला को हाथ गंवाना पड़ सकता है।

रविवार को सुबह साढ़े 5- 6 बजे का वक्त कंदेली मुख्य मार्ग चरहाई मंदिर के ठीक सामने एक चार मंजिला मकान भरभराकर धराशायी हो गया। जिसकी चपेट में संगीता जैन पति राजेश जैन (सिंघई) 45 आ गई। उन्हें मलवे से करीब साढ़े 5- 6 घंटे बाद निकाला जा सका। जैसे ही निकाला गया तो पाया कि उनका एक हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एक पैर भी बहुत जख्मी है। महिला का मनोबल उनका जीवन बचाए रखने में मददगार रहा। महिला मलवे में दबने के बाद भी घबराई नहीं और उन लोगों से सांत्वना पाकर बात करती रही जो उन्हें आवाज देकर मलवे को हटाते हुए उन्हें निकालने की कोशिश कर रहे थे।

करीब साढ़े 5- 6 बजे से मलवे में दबी महिला को 11- साढ़े 11 बजे निकाला जा सका। वहां मौजूद दो चिकित्सक डॉ. जीसी चौरसिया व डॉ. धीरज यादव ने तत्परता से एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल जबलपुर रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान हाथ गंवाने का अंदेशा जताया है।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -