उज्जैन दौरे पर पहुँचे मंत्री नरोत्तम मिश्रा, लिया महाकाल से आशीर्वाद
उज्जैन दौरे पर पहुँचे मंत्री नरोत्तम मिश्रा, लिया महाकाल से आशीर्वाद
Share:

उज्जैन: मध्यप्रदेश में इन दिनों कैबिनेट मंत्रियों द्वारा क्षेत्रीय दौरे किए जा रहे है। अब हाल ही में इसी बीच आज यानि शुक्रवार को सुबह प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा जिले के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे है। बताया जा रहा है यहाँ उन्होंने भगवान महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किये और आशीर्वाद लिया है। इस दौरान उन्होंने बाबा महाकाल से सभी प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की मनोकामना की। आप सभी को पता ही होगा आज यानी 12 फरवरी से भाजपा विधायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू होने जा रहा है। यह 14 फऱवरी तक जारी रहने वाला है।

जी दरअसल इसमें गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के अलावा राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, शिवराज सरकार के कई मंत्री व विधायक पहुंच चुके हैं। खबरों के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी प्रशिक्षण स्थल पर पहुंच चुके है। वहीं उनके अलावा राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी उज्जैन पहुंचते ही बाबा महाकाल मंदिर के दर्शन कर आर्शीवाद लिया। इसी के साथ ही मंदिर विकास और विस्तारीकरण कार्य के लिए केंद्र सरकार से स्वीकृत करवाए गए 75 करोड़ रुपयों से होने वाले कार्य के बारे में जानकारी भी ली।

मिली जानकारी के तहत उज्जैन में आयोजित भाजपा विधायकों के प्रशिक्षण शिविर स्थल पर प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा, प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी समेत भाजपा पदाधिकारी व विधायकगण ने पंजीयन कराया। जी दरअसल इसमें मुख्य रूप से किसान आंदोलन पर रणनीति, नगरीय निकाय चुनावों की तैयारी पर बात होने के बारे में कहा जा रहा है। आपको हम यह भी बता दें कि उद्घाटन सत्र से पहले मुख्यमंत्री ने उज्जैन विकास गाथा प्रदर्शनी का अवलोकन किया है।

26 फरवरी से चलेगी रामायण यात्रा ट्रेन

यूनाइटेड किंगडम ने 11 फरवरी को दर्ज की सबसे ठंडी रात

आखिर क्यों सबको हंसाने वाली भारती की आँखों से झलके आंसू? वजह कर देगी भावुक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -