जवानों की शहादत को सम्मान देने के लिए भारत माता के नारों के साथ निकली बाइक रैली
जवानों की शहादत को सम्मान देने के लिए भारत माता के नारों के साथ निकली बाइक रैली
Share:

भोपाल: आज मध्यप्रदेश (MP) में जवानों की शहादत को एक उचित सम्मान देने के लिए भारत माता के नारों के साथ विशाल आयोजन हो रहा है। इस आयोजन के बारे में प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) ने बात भी की है। जी दरअसल आज बाइक रैली से प्रदेश के उन समस्त स्थानों पर जाकर शहीद जवानों को शहादत नमन करते हुए भारत माता के नारों की गूंज होगी। जिन्होंने देश के अभिमान के लिए शहादत को हंसते-हंसते अपने गले लगा लिया।

इन सभी के बीच मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज बाइक रैली पर सवार जवानों को हरी झंडी दिखा दी है और अब उस दौरान के वीडियो सामने आ रहे हैं जो आप यहाँ देख सकते हैं। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि, 'आने वाली पीढ़ी शहीदों की शहादत पर अभिमान कर सके इसके लिए यह आयोजन जरूरी है।' वहीं आज ही राष्ट्रीय एकता के प्रणेता देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल का स्मरण करते हुए डॉ। नरोत्तम मिश्रा ने बाइक रैली के जवानों से आव्हान किया कि, 'बाइक रैली प्रदेश के उन समस्त स्थानों पर जाकर शहीद जवानों की शहादत को नमन करते हुए भारत माता के नारों से गुंजायमान करें। जिससे कि आने वाली पीढ़ियों को शहीदों की शहादत का अभिमान हो।'

इसी के साथ गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, 'मध्य प्रदेश पुलिस और विशेष सशस्त्र बल 7वी वाहिनी के 33 जवान 1769 किलोमीटर की यात्रा के लिए रवाना हुए।' इसी के साथ स्वरा भास्कर (swara bhaskar) और दिग्विजय सिंह (digvijay singh) पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, 'वादों और वचनों की खिलाफत उनके व्यवहार में है। स्वरा भास्कर को दिग्विजय सिंह सही तरीके से जानते हैं।' इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, 'देश के स्वर्ग कश्मीर से धारा 370 हटाने सहित CAA कानून लाने का श्रेय उन्हें जाता है वह नवभारत गढ़ रहे हैं।'

चाची के डायन होने के शक पर भतीजे ने ले ली जान

आंध्र प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 14 हजार से हुई अधिक, जानिए क्या है बीते 24 घंटों का हाल

कद्दू ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, आकार देखकर उड़े लोगों के होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -