सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर नरोत्तम मिश्रा ने दी श्रद्धांजलि
सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर नरोत्तम मिश्रा ने दी श्रद्धांजलि
Share:

भोपाल: आज यानि मंगलवार को भारत की कोकिला नाम से मशहूर सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि है। ऐसे में इस मौके पर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है। अपने ट्वीट में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने लिखा है, ''महान स्वतंत्रता सेनानी, सुप्रसिद्ध कवि, समाज सेवक और भारत की कोकिला नाम से मशहूर सरोजनी नायडू जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन और विनम्र श्रद्धांजलि। देश में महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अमूल्य है।''

आप सभी को बता दें कि सरोजिनी नायडू ने मात्र 14 साल की उम्र में सभी अंग्रेजी कवियों की रचनाओं का अध्ययन कर लिया था। साल 1895 में हैदराबाद के निजाम ने उन्हें वजीफे पर इंग्लैंड भेजा। अपने समय में सरोजिनी नायडू एक प्रतिभावान छात्रा थीं।

सरोजिनी नायडू इंग्लिश, बंगला, उर्दू, तेलुगु और फारसी भाषा का अच्छा ज्ञान था और इसी के साथ ही सरोजिनी नायडू उत्तरप्रदेश की पहली महिला राज्यपाल भी बनी है। उन्होंने भारत को आजादी दिलाने में कड़ा संघर्ष किया। 70 साल की उम्र में 2 मार्च 1949 को सरोजिनी नायडू को दिल का दौरा पड़ा और उसके बाद उनका देहांत हो गया।

कोरोना वैक्सीन पर उठ रहे सवालों से भड़के CM शिवराज, कहा- 'कितना और गिरोगे'

भारती सिंह के इस अवतार को देखकर फैंस रह गए दंग, फोटोज ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

इंदौर: 60 साल से अधिक उम्र के 1357 लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -