कांग्रेस विधायक ने दी संविधान की किताब जलाने की धमकी, जारी हुए कार्रवाई के निर्देश
कांग्रेस विधायक ने दी संविधान की किताब जलाने की धमकी, जारी हुए कार्रवाई के निर्देश
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले जुबानी जंग देखने के लिए मिल रही है। हालाँकि इन सभी के बीच कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल (babulal jandel) ने तो अपनी सीमाएं ही लांघ दी। जी दरअसल उन्होंने विधानसभा में संविधान की किताब जलाने की धमकी दे डाली। वहीं इस पर अब प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सख्त नाराजगी जताई है। इसी के साथ ही उन्होंने कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

हाल ही में प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ''बाबा साहब अंबेडकर द्वारा बनाए गए भारत के संविधान का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस विधायक ने विधानसभा में संविधान की किताब जलाने की धमकी देकर सीमा का उल्लंघन किया है। जिसके बाद अधिकारियों को उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस विधायक पर राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।'' बताया जा रहा है प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसके लिए प्रदेश के DG को निर्देश दिए हैं।

आप सभी को बता दें कि श्योपुर जिले से कांग्रेस के विधायक बाबूलाल जंडेल ने बारिश के कारण प्रभावित हुए किसानों की समस्या को विधानसभा में उठाने की बात की थी। इस दौरान कहा था कि, 'यदि मुख्यमंत्री ने किसानों के मुआवजे पर गंभीरता नहीं दिखाई तो वह कानून की किताब जलाकर मुख्यमंत्री के आंखों में झोंक देंगे।' केवल यही नहीं बल्कि विधायक ने यह भी धमकी दी थी वह विधानसभा के अंदर संविधान की किताब जला देंगे।

MP: धीरे-धीरे खत्म हो रहा कोरोना संक्रमण, रिकवरी रेट 98.60 प्रतिशत

TVS मोटर कंपनी ने जीता इंडिया ग्रीन एनर्जी अवार्ड

जन्मदिन के दिन हुई 3 साल के बच्चे की हत्या, बोरे में मिला शव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -