डॉक्टर बनना चाहती थीं नरगिस दत्त, पद्मश्री पुरस्कार जीतने वाली थी पहली अभिनेत्री
डॉक्टर बनना चाहती थीं नरगिस दत्त, पद्मश्री पुरस्कार जीतने वाली थी पहली अभिनेत्री
Share:

हिंदी सिनेमा जगत में अपनी अदाकारी और अपने हुस्न से लाखों दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस नरगिस का जन्म आज ही के दिन हुआ था। नरगिस ने बॉलीवुड की दुनिया में अपनी अदाओं और अपनी नज़ाकत से सभी के दिलों पर राज किया था। नरगिस का जन्म 1 जून 1929 को तत्‍कालीन बंगाल प्रेसिडेंसी के कलकत्‍ता में हुआ था। कहा जाता है नरगिस दत्त की मां जद्दनबाई एक तवायफ थी और उनके तीन बच्चे थे और तीनो के ही पिता अलग अलग थे। नरगिस के पिता मोहन चन्‍द उत्‍तम चन्‍द या मोहन बाबू थे जिन्‍होंने बाद में इस्‍लाम धर्म अपना लिया और अब्‍दुल राशिद बन गए।

कहा जाता है नरगिस का असली नाम फातिमा रशीद था। उन्होंने साल 1935 में आई फिल्‍म तलाश-ए-हक में काम किया था और उस दौरान वह मात्र 5 साल की थीं। वहीँ बड़े होने के बाद उन्होंने साल 1942 में आई फिल्‍म तमन्‍ना में काम किया और इसी फिल्म के बाद वह मशहूर हो गईं। नरगिस बचपन में एक्ट्रेस नहीं बल्कि डॉक्टर बनना चाहती थीं लेकिन उनका यह सपना पूरा ना हो सका। कहा जाता है बहुत सालों तक नरगिस राज कपूर के प्रेम में दीवानी थीं लेकिन राज कपूर ने उनसे शादी नहीं की और उन्हें छोड़ दिया।

उसके बाद नरगिस का दामन सुनील दत्त ने थामा और दोनों को एक दूजे से बेइंतेहा इश्क़ हो गया। उसके बाद दोनों ने शादी रचा ली। वैसे नरगिस ही वह पहली अभिनेत्री थीं जिन्हें पद्मश्री पुरस्कार मिला और जो राज्यसभा सदस्य बनी। नरगिस को कैंसर हो गया था और उनका निधन 03 मई, 1981 में हो गया था।

वेंटीलेटर पर कीर्ति चक्र से सम्मानित चेतन चीता, AIIMS में चल रहा इलाज

'लक्ष्मी' का साहस देख दिल दे बैठे थे आलोक दीक्षित, दोनों की एक बेटी भी हुई, फिर क्यों हो गए अलग ?

जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व दूध दिवस, क्या है इसका इतिहास और महत्व

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -