केंद्रीय मंत्री तोमर ने किया अंत्योदय प्रबोधन संस्थान का शिलान्यास
केंद्रीय मंत्री तोमर ने किया अंत्योदय प्रबोधन संस्थान का शिलान्यास
Share:

मध्यप्रदेश/राजगढ़: केंद्रीय श्रम मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज राज्य के राजगढ़ क्षेत्र में अंत्योदय प्रबोधन संस्थान में निर्मित किए जाने वाले प्रशिक्षण और सांस्कृतिक केंद्र और ग्रामोत्थान शोध न्यास संस्थान के कृषक प्रशिखण और सांस्कृतिक केंद्र का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने इसके लिए होने वाले विधिवत पूजन कार्यक्रम में भागीदारी की। इस दौरान यहां बनाए जाने वाले विभिन्न केंद्रों के शिलान्यास और पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजनीतिक हस्तियां मौजूद थीं। उल्लेखनीय है कि मां जलपा की प्रेरणा से अंत्योदन प्रबोधन संस्थान बनाया गया है। 

इसका मुख्यालय राजगढ़ में ही है। इस संस्थान को क्षेत्र की समस्याओं के निपटान के कार्य में लाया जाएगा। यही नहीं इसके अलावा यहां के लोगों को आर्थिक, सामाजिक उन्नति के लिए कई कार्यक्रम संचालित किए जाऐंगे। भविष्य में संस्थान द्वारा महिला शिक्षा, सामाजिक समरसता, उद्यमिता विकास, गौवंश संरक्षण और संवर्धन के साथ चिकित्सा क्षेत्र में लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही उन्हें प्रशिक्षण देने की व्यवस्था भी की जाएगी।इस संस्था के माध्यम से पौधारोपण कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाएगा। यही नहीं जलसंवर्धन पर भी सभी का ध्यान खींचा जाएगा। 

संस्था क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और गरीबी हटाने को लेकर भी बेहतर कार्य करेगी। इस संस्था के माध्यम से गौवंश संवर्धन के लिए गौशाला निर्माण किए जाऐंगे। रोजगार बढ़ाने के लिए बेहतर माहौल प्रदान किया जाएगा। समसामयिक मुद्दों को उठाने के साथ व्याख्यानमालाओं का आयोजन होगा जिससे समाज में बौद्धिकता का विकास होगा। साथ ही महिला और बाल विकास के लिए कई कार्यक्रम चलाऐ जाऐंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -