मंदी में भी भारत में हो रही आर्थिक खुशहाली
मंदी में भी भारत में हो रही आर्थिक खुशहाली
Share:

नैरोबी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका में अपने दौरे के तहत वहां रहने वाले अनिवासी भारतीयों के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आतंकवाद विश्व के लिए एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि मानवता विरोधी परेशानियों को हराने के लिए एक साथ होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंदी के बाद भी भारत आर्थिक प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है। उनकी सरकार का लक्ष्य 8 प्रतिशत की विकास दर प्राप्त करना है। वे इसके करीब ही हैं अभी विकास दर 7.6 प्रतिशत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार के दो वर्षीय कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का उल्लेख भी किया।

उन्होंने कहा कि सरकार ने आम लोगों का जीवन बदलने का प्रयास किया है। इस समारोह में पीएम मोदी के साथ कनीनियाई राष्ट्रपति उहुरू केनयाता उपस्थित थे। प्रधानमंत्री ने लगभग बीस हजार भारतीयों और भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। विश्व के सामने कई तरह की चुनौतियों का उल्लेख भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। दरअसल आतंकवाद और वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी को लेकर भी पीएम मोदी ने केसरानी स्टेडियम में आयोजित इस समारोह में चर्चा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मानवता में विश्वास रखने वालों के साथ सभी को आना होगा। सभी जितनी जल्द साथ आऐंगे उतना ही अच्छा है। इससे आतंकवाद को समाप्त करने में सहायता मिलेगी। प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलवायु परिवर्तन को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत विश्व को  इस परेशानी का समाधान प्रदान कर सकता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -