मोदी सरकार ने दिए केंद्रीय स्कूलों में तिरंगा फहराने के निर्देश
मोदी सरकार ने दिए केंद्रीय स्कूलों में तिरंगा फहराने के निर्देश
Share:

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों को अपने विद्यालयों की इमारतों पर हर दिन तिरंगा फहराने का आदेश दिया गया है। इसके पूर्व केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की ओर से अपने संस्थान परिसरों में प्रमुखता से राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संकल्प भी किया गया। केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले में प्रधानआचार्यों को भी निर्देश दिए हैं। इस दौरान निर्देशों में कहा गया कि प्रातःकाल की सभा में प्रमुख स्थानों पर तिरंगा फहराया जाए जिससे विद्यार्थी प्रतिदिन तिरंगे को सलामी दे सकें।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा संचालित विद्यालयों में तिरंगा फहराने के निर्देश दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार करीब 1 हजार से भी अधिक विद्यालय देश और विदेश में केविएस संचालित करता है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इसकी अध्यक्ष हैं। सरकार ने सभी से राष्ट्रध्वज का सम्मान करने को कहा है। यह कहा गया है कि सूर्यास्त से पूर्व तिरंगा हटा लिया जाए। यह भी ध्यान रखा जाए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -