हम नहीं करते जनता से मन की बात, मगर काम अधिक करते हैं
हम नहीं करते जनता से मन की बात, मगर काम अधिक करते हैं
Share:

नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को उम्मीद से अधिक निराशाजनक परिणामों का सामना करना पड़ा है। भारतीय जनता पार्टी की करारी हार को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को खरी - खरी सुनाई। दूसरी ओर उन्होंने महागठबंधन की जीत होने पर महागठबंधन को शुभकामनाऐं दीं। महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार और अपने मित्र नीतिश कुमार को उन्होंने बधाई दी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम जनता से मन की बात करते हैं। हम तो बोलते कम हैं और काम अधिक करते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो काम कम करते हैं और बोलते अधिक हैं। ऐसे लोगों का परिणाम बिहार में देखने को मिलता है। 

दरअसल केजरीवाल दिल्ली में आम आदमी पार्टी के पाॅलीक्लीनिक का शुभारंभ करने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पाॅलीक्लिीनिक के माध्यम से उन्होंने लोगों को दीपावली का उपहार दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने करीब 1 हजार मोहल्ला क्लीनिक के ही साथ 100 से भी अधिक पाॅलीक्लीनिक  खोलने की घोषणा की । गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र के कांतिनगर क्षेत्र में मातृ - शिशु चिकित्सालय का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि यह तो एक तरह का प्रयोग है। 

उन्होंने कहा कि प्रयोग अच्छा साबित होने पर वे 100 से भी अधिक पाॅलिक्लीनिक खोलेंगे। उन्होंने कहा कि पीतमपुरा में इस तरह के क्लीनिक की शुरूआत हो गई है। लोग इस तरह की शुरूआत से बहुत संतुष्ट हैं। मोहल्ला क्लीनिक में एक चिकित्सक होता है। यदि मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की आवश्यकता है तो वह पाॅलीक्लिीनिक में जरूर पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि कांति नगर के पाॅलीक्लीनिक में 30 बेड की सुविधा दी जा रही है। यहां सभी तरह के विशेषज्ञ चिकित्सक उपचार देंगे। ऐसे में बड़े चिकित्सालयों का बोझ कम होगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -