Twitter पर छाए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Twitter पर छाए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Share:

नई दिल्ली : विरोधी चाहे कुछ भी कहे लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में अभी तक कोई कमी नहीं आई है। हाल ही में PM मोदी ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर पर फॉलोवर्स के मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को पीछे छोड़ दिया है। ट्विटर पर मोदी दूसरे सबसे ज्यादा फॉलोवर वाले भारतीय बन गए हैं। फॉलोवरों की संख्या की बात करे तो मोदी अब सिर्फ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से ही पीछे हैं।

ट्विटर पर अमिताभ बच्चन के फॉलोवरों की संख्या करीब 1.89 करोड़ है। जबकि 16 जनवरी को मोदी के फॉलोवरों की संख्या 1,73,71,600 और शाहरुख खान के 1,73,51,100 फॉलोवर थे। ट्विटर पर मोदी के फॉलोवरों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और दो महीनों में करीब 10 लाख फालोवर बढ़े हैं। पिछले साल 22 सितंबर को उनके फॉलोवरों की संख्या 1.5 करोड़ को पार कर गयी थी जबकि 20 नवंबर को फॉलोवरों की संख्या 1.6 करोड़ से ज्यादा हो गयी। उसके बाद करीब दो महीनों में उनके फॉलोवरों की संख्या में दस लाख से ज्यादा की वृद्धि हुयी है।

बता दे कि मोदी 2009 से ट्विटर पर सक्रिय हैं। वह ट्विटर पर भारत में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं। इसके अलावा ट्विटर पर PM मोदी दुनिया में दूसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं। ट्विटर के अनुसार उनसे ज्यादा फॉलोवर सिर्फ अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के हैं। मोदी ने ‘मेक इन इंडिया’, ‘स्वच्छ भारत’, ‘मन की बात’ और ‘सेल्फी विथ डॉटर’ जैसे अभियानों के लिए भी ट्विटर का उपयोग किया है ताकि विकास और प्रगति के लिए नागरिकों के साथ संपर्क स्थापित किया जा सके।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -