60 साल बाद आयरलैंड में कदम रखने वाले PM होंगे मोदी
60 साल बाद आयरलैंड में कदम रखने वाले PM होंगे मोदी
Share:

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर सितंबर माह में विदेश यात्रा पर होंगे। इस दौरान वे अमेरिका के साथ ही आयरलैंड की यात्रा पर होंगे। यहां वे आयरिश प्रधानमंत्री एंडा केनी से मिलेंगे और दोनों देशों की आर्थिक गतिविधियों को लेकर चर्चा करेंगे। दरअसल यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री का करीब 60 वर्षों में पहला आयरलैंड दौरा। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि आने वाले वर्षों में आयरलैंड के साथ सुदृढ़ आपसी संबंध बनाऐंगे। यही नहीं भारतीय समुदाय के साथ चर्चा भी की जा सकेगी। मामले में कहा गया कि अमेरिका की यात्रा और राष्ट्रपति बराक ओबामा के बीच चर्चा होने के साथ आयरलैंड से भेंट एक बहुत अहम भेंट मानी जा रही है।

माना जा रहा है कि यहां भी पीएम मोदी मैक इन इंडिया प्रोजेक्ट का झंडा बरदार कर सकते हैं। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र की 70 वीं वर्षगांठ के अवसर पर वहां होंगे। दूसरी ओर 193 शासन अध्यक्षों को पत्र लिखा गया है। जिसमें यह खुशी जताई गई है कि विभिन्न देशों के नेताओं द्वारा इसकी सराहना की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयाॅर्क में 2015 के पश्चात् लगातार विकास की बात करने में लगा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में भी निवेश की बात पर जोर दिया जाएगा। भारत द्वारा मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट को प्रमोट किया जाएगा। साथ ही अमेरिका की टाॅप कंपनियों के अधिकारियों से भेंट कर उन्हें निवेश के लिए निमंत्रित किया जाएगा।

इसके अलावा भी अन्य उद्योगपतियों और कारोबारियों से भेंट होगी।  यहां आयोजित किए जाने वाले संयुक्त राष्ट्र सतत विकास शिखर सम्मेलन को भी संबोधित किया जाएगा। भारत को संयुक्त राष्ट्र में स्थायी सदस्यता दिए जाने पर मजबूत आधार प्राप्त होने पर प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस समेत अन्य राष्ट्रों का धन्यवाद भी ज्ञापित कर सकते हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -