मार्केटिंग के मामले में हीरो, काम को लेकर जीरो हैं मोदी
मार्केटिंग के मामले में हीरो, काम को लेकर जीरो हैं मोदी
Share:

मुंबई : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर मुंबई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विरोधी बातें कहीं। विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मार्केटिंग बड़ी अच्छी कर लेते हैं मगर काम के समय वे शांत हो जाते हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मार्केटिंग बड़ी अच्छी है। वे भाषण भी अच्छे तरीके से देते हैं मगर काम के मामले में वे शांति अपना लेते हैं। काम के मामले में सरकार को प्रदर्शन नहीं होता।

आखिर मुंबई को स्वच्छ किस तरह से किया जा सकता है। मुंबई केवल झाड़ू से साफ नहीं हो सकती है। केंद्र सरकार और राज्य की भाजपा नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कमजोर तबके को भूल गई है। सरकार काॅर्पोरेट के लिए कार्य कर रही है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा-शिवसेना के काम का ग्राफ नीचे गिर गया है। उनका कहना था कि कांग्रेस को बदलाव लाने के लिए चुनाव जीतने होंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल अपने दूसरे दिन के कार्यक्रम के अनुसार मुंबई के उपनगर विले पार्ले में प्रबंधन संस्थान के विद्यार्थियों से चर्चा करेंगे और इसके बाद बांद्रा बैंडस्टैंड से धारावी झुग्गी बस्ती क्षेत्र तक पदयात्रा में भागीदारी करेंगे।

इस दौरान कांग्रेस को एक बड़ी उपलब्धि मिली। लोकप्रिय पाश्र्व गायक मोहम्मद रफी के पुत्र शाहिद रफी कांग्रेस में सम्मिलित हो गए। कांग्रेस पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी के दौरा कार्यक्रम को लेकर चर्चा करने हेतु दो दिन पूर्व पार्टी की बैठक हुई थी।

इस बैठक में पार्टी के मुंबई अध्यक्ष संजय निरूपम के खिलाफ मोर्चा खोला गया था। यही नहीं राहुल गांधी की रैली को लेकर भी दो गुट आपस में विवाद करने लगे थे। उल्लेखनीय है कि पार्टी के मुंबई इकाई के प्रमुख संजय निरूपम पर मुंबई कांग्रेस के मुखपत्र कांग्रेस दर्शन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर आपत्तिजनक लेख लिखने को लेकर कार्रवाई की गई। उन्हें कारण बताओ नोटिस थमाया गया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -