विजयादशमी पर प्रमुख नेताओं ने दी देशवासियों को शुभकामनाऐं
विजयादशमी पर प्रमुख नेताओं ने दी देशवासियों को शुभकामनाऐं
Share:

नई दिल्ली : देशभर में विजयादशमी का पर्व उल्लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाऐं दी हैं। इस दौरान ट्विटर पर प्रमुख नेताओं के ट्विट पढ़े गए जिसमें उन्होंने सभी को विजयादशमी पर्व की सभी को शुभकामनाऐं दी हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सेवा करने के लिए शुभकामना दी है। दिल्ली प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सभी को दशहरे की शुभकामनाऐं दी हैं। 

दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी द्वारा ट्वीट के दौरान कहा गया है कि देशवासियों को बेटियों को बचाने की अपील करते हुए दशहरे की शुभकामनाऐं सभी को प्रदान की गई हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सभी को शुभकामनाऐं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है कि सभी को विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाऐं।

विदेश में रहने वालों को भी इस पर्व की हार्दिक शुभककामनाऐं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संदेश में लिखा है कि विजया दशमी के अवसर पर सभी को बहुत शुभकामनाऐं। भाजपा ने बेटी बचाओ का आकर्षक पोस्टर पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने सवाल किया है कि यदि बेटी नहीं बचाओगे तो महाअष्टमी का पर्व कैसे मनेगा। राहुल गांधी ने ट्विट कर इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का विजयोत्सव बताया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -