राजनीति की बिसात पर भारत - पाक के वजीर होंगे आमने-सामने
राजनीति की बिसात पर भारत - पाक के वजीर होंगे आमने-सामने
Share:

नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के राजनीतिक व्यक्तित्व जब भी एक दूसरे के आमने - सामने होते हैं तो दोनों के बीच औपचारिक मुलाकात ही होती है। दोनों ही देशों के नेता आपस में मिलने से किनारा करने लगते हैं। इस बीच मीडिया में भारत - पाकिस्तान के नेताओं की मुलाकातें ही सुर्खियां बटोरती हैं। ऐसा ही अवसर आने वाले माह में होने की संभावना है। कहा जा रहा है कि रूस में अगले माह आयोजित किए जाने वाले शंघाई सहयोग संगठन के वार्षिक शिखर सम्मेलन में दोनों ही देशों के प्रधानमंत्री एक दूसरे के सामने होंगे। संभावना जताई जा रही है कि इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ के बीच भेंट हो सकती है।

माना जा रहा है कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही देश शंघाई सहयोग संगठन के पूर्ण सदस्य बनाए जा सकते हैं। इस संगठन को चीन का भी समर्थन है। इस समूह में रूस, चीन, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शामिल हैं। दूसरी ओर भारत, पाकिस्तान के साथ ईरान को भी वर्ष 2005 में अष्टाना सम्मेलन के तहत पर्यवेक्षक के रूप में शामिल किया जा सकता है। दोनों ही देशों के प्रधानमंत्रियों ने आपस में फोन पर चर्चा कर इस आयोजन को लेकर बात की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ  को रमजान की मुबारकबाद दी। हालांकि कहा जा रहा है कि दोनों देशों के बीच चर्चा बेनतीजा रह सकती है। कहा गया है कि भारत पाकिस्तान द्वारा बीते समय सीमा पार से हुई गोलीबारी को लेकर जवाब मांग सकता है वहीं पाकिस्तान फिर से सीमा विवाद और जल विवाद को सामने रख सता है। पाकिस्तान की ओर से बीते समय एटमी हथियार तक होने की बात कहकर माहौल को गर्म कर दिया गया था। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -