फिर मिलेंगे ओबामा - मोदी, आगे बढ़ेगा विकास का पैमाना
फिर मिलेंगे ओबामा - मोदी, आगे बढ़ेगा विकास का पैमाना
Share:

न्यूयाॅर्क: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक फिर विश्व पटल पर एक साथ होंगे। इस दौरान दोनों नेता दोनों ही देशों के परस्पर हितों का विचार करेंगे तो दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र से जुड़े विभिन्न मसलों को लेकर भी चर्चा करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा दोनों ही परस्पर एक दूसरे के मित्र हैं। इस मामले में यह बात सामने आई है कि भारत और अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद के मसले पर चर्चा करेंगे। दोनों ही एक दूसरे के हितों को लेकर प्रतिबद्ध हैं। 

भारत और अमेरिकी नेताओं के बीच आपसी सहयोग के ही साथ सुरक्षा और आर्थिक व वाणिज्यिक संबंध बनाने, एशिया और विश्व में राजनीतिक व सुरक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने के साथ एक दूसरे के प्रति प्रतिबद्ध हैं। भारत और अमेरिका के इन दोनों ही नेताओं की यात्रा दोनों को ही आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध करवाएगी। मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों नेताओं के बीच पेरिस में बैठकों का आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति ओबामा भारत के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर भारत पहुंचे थे। इस दौरान उनकी और प्रधानमंत्री मोदी की भेंट हुई थी। मोदी और ओबामा की यह चर्चा प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से आगे बढ़ेगी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 दिनी आधिकारिक यात्रा पर यहां पहुंचे। वे सिलिकाॅन वैली पहुंचे और सिलिकाॅन वैली में उनका अगला कार्यक्रम है। इसके पहले वे अमेरिका में भारत के समर्थन में माहौल तैयार कर रहे हैं। यही नहीं उन्होंने अमेरिका के शीर्ष उद्योगपतियों से भी चर्चा की। जिन्होंने भारत में अपने उद्योग बढ़ाने की संभावनाओं पर बात की। इससे भारत की संभावना को जोर मिलता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -