'हॉकी के जादूगर' के नाम हुआ खेल रत्न सम्मान, मोदी-शाह बोले- ये मेजर ध्यानचंद को सच्ची श्रद्धांजलि
'हॉकी के जादूगर' के नाम हुआ खेल रत्न सम्मान, मोदी-शाह बोले- ये मेजर ध्यानचंद को सच्ची श्रद्धांजलि
Share:

नई दिल्ली: देश के सर्वोच्च खेल अवार्ड, राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान का नाम बदलकर 'हॉकी के जादूगर' के नाम से मशहूर मेजर ध्यानचंद के नाम पर कर दिया गया है। स्वयं पीएम नरेंद्र मोदी ने इस बाबत ऐलान किया है, जिसके बाद से अब इस सम्मान को 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार' के नाम से प्रदान किया जाएगा। पीएम मोदी ने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया है। 

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि, 'देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए। लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है। जय हिंद!' वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'देश के सर्वोच्च खेल सम्मान 'खेल रत्न अवार्ड' को देश के महानतम खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद जी के नाम पर रखना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। यह खेल जगत से जुड़े हर व्यक्ति के लिए एक गर्व का निर्णय है। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सभी देशवासियों की ओर से अभिनंदन करता हूँ।'

सीएम योगी ने भी केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।  सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'उत्तर प्रदेश में जन्मे हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के नाम पर खेल रत्न पुरस्कार का नामकरण असंख्य खेल प्रेमियों व सम्पूर्ण खेल जगत का सम्मान है। उत्तर प्रदेश की ओर से आपका हृदय से आभार आदरणीय प्रधानमंत्री जी!'

अखिलेश यादव के आदेश पर 'साइकिल रैली' निकालना पड़ा भारी, 350 सपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुआ केस

दक्षिण सूडान में भारी बाढ़ से 30,000 नागरिक हुए विस्थापित

'धारा 370 हटने से सिर्फ आतंकियों को लगा बड़ा झटका..' - भाजपा महासचिव तरुण चुग

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -