मुंबई में ड्रग्स को लेकर NCB का बड़ा एक्शन, छापेमारी में 4 गिरफ्तार
मुंबई में ड्रग्स को लेकर NCB का बड़ा एक्शन, छापेमारी में 4 गिरफ्तार
Share:

मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने कल रात अंधेरी में छापेमारी की कार्रवाई करते हुए चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में सामने आए ड्रग एंगल ने कई लोगों को अरेस्ट किया गया है। इसके साथ ही मुंबई में ड्रग तस्करी को लेकर कई खुलासे भी हुए हैं।

NCB के निदेशक जनरल राकेश अस्थाना मुंबई के गुपचुप दौरे के बाद शुक्रवार को दिल्ली लौट आए। इस मामले से संबंधित लोगों के अनुसार, जून में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद शुरू हुई ड्रग तस्करी की जांच मामले की समीक्षा के लिए अस्थाना मुंबई पहुंचे थे। अस्थाना रातभर के लिए मुंबई ऐसे वक़्त में पहुंचे जब NCB की तरफ से बड़े ऐक्शन की तैयारी चल रही है, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे और ड्रग तस्करों के खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है।

अधिक जानकारी देने से इनकार करते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को बताया कि, ''आप अगले दो हफ़्तों में ऐक्शन की उम्मीद कर सकते हैं।'' NCB ने इस मामले में पहले ही 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें रिया चक्रवर्ती भी शामिल हैं, जिन्हें लगभग एक महीने तक जेल में बिताने के बाद हाल ही में जमानत पर रिहा किया गया है। मुंबई उच्च न्यायालय ने यह कहते हुए उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को जमानत नहीं दी कि वह ड्रग डीलर्स के बीच चेन की महत्वपूर्ण कड़ी है।

लॉकडाउन से प्रभावित हुई थी यूनिलीवर की बिक्री, अब वृद्धि की राह पर लौटी

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानिए क्या है रेट

आने वाले सप्ताह में शेयर बाजार की क्या रहेगी स्थिति?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -