लड़कियों के साथ विदेशों में घूमता था नारायण साईं : पत्नी
लड़कियों के साथ विदेशों में घूमता था नारायण साईं : पत्नी
Share:

इंदौर : संत और प्रवचनकार कहे जाने वाले आसाराम और नारायण सांई को लेकर लगातार कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। आसाराम किशोरी से यौन दुराचरण के आरोप में जेल में हैं तो नारायण सांई के विरूद्ध उनकी पत्नी ही सामने आई है। हाल ही में सूरत की जेल में बंद नारायण सांई को लेकर उनकी पत्नी जानकी हरपलानी 37 वर्ष ने घरेलू हिंसा का प्रकरण दर्ज करवाया है। इस मामले में यह बात सामने आई है कि जानकी ने कहा है कि आसाराम का बेटा नारायण सांई विदेशों में लड़कियों के साथ घूमता रहा।

हालांकि संत आसाराम ने यह घोषणा कर दी थी कि उनका बेटा 5 साल तक ब्रह्मचर्य का पालन करेगा। मगर ऐसा नहीं हुआ।
जानकी का कहना है कि उसका विवाह नारायण सांई से 22 मई 1997 को हुआ। वह अपनी सास लक्ष्मी के साथ अहमदाबाद के महिला आश्रम में रहकर उनकी देखभाल करती थी। उन्होंने कहा कि नारायण सांई सत्संग के बहाने साधिकाओं के साथ विदेशों में घूमता था।

नारायण सांई का जन्म दिन एक बार वृंदावन में मनाया गया।इस दौरान उसने तड़के 3 बजे जमना नाम की साधिका को उसके कमरे के दरवाजे पर खड़े देखा था। जब उसने उससे पूछा तो साधिका ने तबियत खराब होने की बात कर दवा लेने आने का कहा। उसके जन्मदिन पर कई लड़कियां नारायण सांई के साथ गई थीं। नारायण सांई को संत के नाम पर कलंक बताते हुए उसने कहा कि उसके खराब चरित्र का जब वह विरोध करती तो वह उसे प्रताडि़त करता था। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -