आज है नरसिंह जयंती, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
आज है नरसिंह जयंती, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Share:

आप सभी जानते ही होंगे हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नरसिंह जयंती का पावन त्योहार मनाया जाता है। जी हाँ और इस साल यह पर्व 14 मई 2022, शनिवार को मनाया जा रहा है। वहीं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु ने दैत्य हिरण्यकश्यप के अपने भक्त प्रहलाद को बचाने के लिए वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर नरसिंह अवतार लिया था। आप सभी को पता ही होगा कि भगवान का यह अवतार आधे नर और आधे सिंह का है, जिस वजह से इसे नरसिंह अवतार कहा जाता है। 

नरसिंह जयंती 2022 शुभ मुहूर्त-

वैशाख शुक्ल चतुर्दशी तिथि 14 मई को दोपहर 03 बजकर 22 मिनट पर शुरू होगी, जिसका समापन 15 मई 2022 को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। पूजन का शुभ मुहूर्त 14 मई को शाम 04 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 04 मिनट तक है। पूजन की कुल अवधि 02 घंटे 43 मिनट की है। व्रत पारण का समय 15 मई को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट के बाद।

नरसिंह जयंती महत्व- कहा जाता है इस दिन नरसिंह भगवान की पूजा करने से सभी तरह के संकट दूर हो जाते हैं। इसके अलावा इस दिन व्रत रखने से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है। इसी के साथ इस पावन दिन विधि- विधान से पूजा करने से जीवन आनंदमय हो जाता है। 

पूजा विधि- आज के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। उसके बाद स्नान करने के बाद घर के मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें। अब भगवान नरसिंह को पुष्प अर्पित करें। इसके बाद भगवान नरसिंह का अधिक से अधिक ध्यान करें। इसी के साथ इस पावन दिन भगवान नरसिंह को भोग भी लगाएं। हालाँकि इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है। इसके बाद भगवान नरसिंह की आरती भी करें।

नृसिंह जयंती: इस तरह करेंगे अनुष्ठान तो मिलेगा 1000 यज्ञों के बराबर का फल

ये 4 दिन भूल से भी माँ तुलसी को न चढ़ाये जल

परशुराम द्वादशी: इस विधि से करें पूजा और पढ़े यह आरती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -