जानिए, रवीना के नाम का सिक्रेट
जानिए, रवीना के नाम का सिक्रेट
Share:

बाॅलीवुड की हाॅट एक्ट्रेस रवीना टंडन आज अपना जन्मदिन सेलिबे्रट कर रही है। गोविंदा, अक्षय कुमार सहित कई बड़े स्टारों के स्क्रीन शेयर कर चुकी रवीना अपनी अलग अदाओं की वजह से फैंस की चहेती है। आज हम आपको को उनके नाम के पीछे की कहानी बताएंगे। रवीना को यह नाम उनके मातापिता ने अपने नाम मिलाकर दिया था।

रवीना का जन्म 26 अक्टूबर 1974 में हुआ था। उनके पिता का नाम फिल्ममेकर रवि टंडन था। रवीना की शिक्षा मुंबई के जमनाबाई पब्लिक स्कूल से हुई थी। उन्होंने मीठीबाई स्कूल से ग्रेजुएशन किया। वह स्कूल में माॅनीटर हुआ करती थी। रवीना का नाम उनके पिता रवि टंडन और मां वीना को मिलाकर रवीना रखा गया था। रवीना को घर में प्यार से मुनमुन कहा जाता है। यह नाम उन्हें उनके मामा मैकमोहन ने दिया था। रवीना ने फिल्मों में आने से पहले मशहूर एड मेकर प्रहलाद कक्कड़ से काम किया है। 

उन्होंने फिल्म ‘पत्थर के फूल’ से बाॅलीवुड में डेब्यु किया था। 1994 में आई फिल्म ‘मोहरा’ और ‘दिलवाले’ ने उन्हें बाॅलीवुड में हिट कर दिया। फिल्म ‘दिलवाले’ में सपना के कैरेक्टर में आज भी लोग उन्हें याद करते हैं। फिल्म ‘मोहरा’ के समय अक्षय कुमार से उनके अफेयर की खबरें सामने आई। खबरें तो यहां तक थी कि अक्षय और रवीना ने सगाई कर ली।लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -