'पांचालनगर' किया जाए फर्रुखाबाद का नाम, BJP सांसद ने की CM योगी से मांग
'पांचालनगर' किया जाए फर्रुखाबाद का नाम, BJP सांसद ने की CM योगी से मांग
Share:

इलाहाबाद: यूपी में इलाहाबाद, फैजाबाद के पश्चात् एक और जिले का नाम बदलने की मांग की गई है। अब उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद का नाम परिवर्तित कर पांचालनगर करने की मांग उठी है। इसे लेकर फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने सीएम योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी भी लिखी है। मुकेश राजपूत ने मुख्यमंत्री योगी को लिखी चिट्ठी में बताया कि फर्रुखाबाद का इतिहास बुहत ही प्राचीनकाल का है। 3 नदियों गंगा, रामगंगा, काली नदी के मध्य बसा हुआ है। यह पौराणिक काल से समृद्ध है। 

भाजपा सांसद ने लिखा, उस वक़्त यह पांचाल इलाका कहलाता था। यह शहर पांचाल प्रदेश की राजधानी थी। उन्होंने लिखा, राजा द्रुपद की राजधानी कंपिल में ही राजकुमारी द्रोपदी का स्वयंवर हुआ था तथा राजा द्रुपद की सेना छाववनी शहर में निवास करती थी। आज यहां दो बड़े रेजीमेंट्स हैं, एक राजपूत एवं दूसरा सिखलाई रेजीमेंट।  

सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने भाजपा नेता के द्वारा फर्रुखाबाद का नाम बदलकर पांचाल नगर रखने के प्रश्न पर कहा कि नाम बदलने से दिल नहीं बदल जाएंगे। नाम बदलने की जो सियासत की जा रही है वह ठीक नहीं है, जो पुराने नाम है उन पुराने नामों से मुल्क की पहचान है। यह केवल एक सियासी कदम है यह ठीक नहीं है। इससे पहले उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज, फैजाबाद का अयोध्या तथा मुगलसराय का नाम दीनदयाल उपाध्याय नगर किया गया था। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के कई शहरों में बाजारों तथा स्टेशनों के नाम भी बदले गए हैं। इसे लेकर भी बहुत राजनीति हुई थी। विपक्षी दलों ने भाजपा पर नाम बदलने को लेकर हमला भी बोला था। 

खतरे में आई कई अफसरों की कुर्सी, अखिलेश के संपर्क में आए अधिकारीयों की होगी छुट्टी!

CM योगी का एक और बड़ा ऐलान, महिलाओं की सुरक्षा के लिए उठाया ये कदम

मंत्री की सील फैक्ट्री में चल रहा था मीट पैकेजिंग और प्रोसेसिंग का काम, अचानक पहुंची पुलिस और...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -