नालंदा महाविहार बना विश्व धरोहर, खुश हुए नीतीश कुमार
नालंदा महाविहार बना विश्व धरोहर, खुश हुए नीतीश कुमार
Share:

नालंदा : नालंदा महाविहार के भग्नावशेष को विश्व धरोहर घोषित कर दिया। दरअसल यूनेस्को की विश्व धरोहर चुनी जाने वाली कमेटी की बैठक में इस तरह का निर्णय लिया गया। विश्व के चार स्थानों को इस सूची में स्थान दिया गया है। इस सूची में जहां चीन, इरान, मैक्रोनेसिया के पुरातात्विक स्थल के अतिरिक्त बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष को विश्व धरोहर की सूची में सम्मिलित कर लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना 413 इस्वी में हुई यही नहीं 780 वर्ष तक बौद्ध धर्म, दर्शन, चिकित्सा, गणित, वास्तु, धातु और अंतरिक्ष विज्ञान के अध्ययन का विश्व प्रसिद्ध केंद्र भी रहा है। 1193 में हमलवरों ने विश्वविद्यालय को नष्ट कर दिया गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले में खुशी जताई है। फेसबुक प्रोफाइल से जारी संदेश में मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार की संयुक्त पहल पर नालंदा महाविहार के भग्नावशेष यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित होने की जानकारी मिली है।

नीतीश कुमार ने यूनेस्को में प्रस्ताव का समर्थन करने वाले सदस्यों हेतु संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, यूनेस्को में भारतीय दूतावास, भारतीय पुरातत्व सर्वे क्षण, राज्य के कला, संस्कृति और युवा विभाग के ही साथ जुड़े अधिकारियों के प्रयासों हेतु धन्यवाद दिया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -