नैनीताल बनाएगा आपके हनीमून को यादगार
नैनीताल बनाएगा आपके हनीमून को यादगार
Share:

प्राकृतिक दृष्टि से शराबौर उत्तराखण्ड राज्य में स्थित यह हिल स्टेशन आपके हनीमून को बना देगा यादगार। जी हां यहां कि प्राकृतिक वादियों में एक बार आकर आप हमेशा के लिए यहां खो जाएगें। यहां पर हरे-भरे वृक्ष, झील, पर्वत इसकी सुन्दरता में चार चांद लगा देते हैं। तीनों ओर से घने-घने वृक्षों की छाया और ऊँचे-ऊँचे पहाड़ों की तलहटी में बसा नैनीताल समुद्रतल से 1938 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। 

नैनीताल का एतिहासिक दृष्टि से भी बड़ा स्थान है। इसका जिक्र हिन्दू धर्मग्रन्थ, स्कंद पुराण के मानस खंड में त्रि-ऋषि-सरोवर यानि तीन संतों की झील के रूप में भी पाया जाता है। अगर धार्मिक तौर पर देखा जाए तो इस शहर में 52 शक्तिपीठ में से इसे खास माना जाता है। आपने भले इस पर ध्यान न दिया हो लेकिन नैनीताल दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है। नैनी और ताल यहां पर नैनी अर्थ आंख से है और ताल का अर्थ झीलों से है।

आपको बतां दे कि नैनीताल का नाम यहां कि नैनी देवी के नाम पर पड़ा। यहां पर आपको सुन्दर प्राकृतिक वादियों के साथ अनेकों मंन्दिर के भी दर्शन हो जाएंगें। यहां के मंदिर, पहाड़, झीलें और खूबसूरत वादियाँ इसे एक सम्पूर्ण पर्यटन स्थल बनाती हैं। तो आप भी अगर हनीमून बनाने का प्लान बना रहे है तो एक बार जरूर जाएं नैनीताल।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -