नागपुर: YouTube पर वीडियो देखकर महिला ने की गर्भपात की कोशिश और फिर...
नागपुर: YouTube पर वीडियो देखकर महिला ने की गर्भपात की कोशिश और फिर...
Share:

नागपुर: महाराष्ट्र में नागपुर जिले से हाल ही में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जी दरअसल यहाँ पर एक 25 साल की गर्भवती महिला ने वो कारनामा कर दिया जिसके चलते उसे अस्पताल जाना पड़ा। जी दरअसल उसने यूट्यूब पर वीडियो देखकर अपना गर्भपात करने की कोशिश और यही करना उसे भारी पड़ गया। बताया जा रहा है ऐसा करने के दौरान महिला की हालत बिगड़ गई और इसी के चलते उसे हॉस्पिटल में ए़डमिट करवा दिया गया। इस मामले में, पुलिस ने लड़की को गर्भवती करने वाले शख्स के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

बताया जा रहा है यह पूरा मामला नागपुर जिले का यशोधरा नगर इलाके का है। इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें पीड़ित महिला ने जानकारी दी कि, 'शोएब खान (30) नाम का एक शख्स शादी का झांसा देकर बीते साल 2016 से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। वहीं इस दौरान जब वह गर्भवती हुई तो उसने ही उसे यूट्यूब में वीडियो देखकर और उसमें बताई गई दवाएं लेकर भ्रूण का गर्भपात करने के लिए दबाव बनाया।' आगे पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा, 'अपने आप गर्भपात करने की कोशिश करते हुए, महिला की हालत ज्यादा खराब हो गई और परिवार वालों को उसे पास के हॉस्पिटल ले जाना पड़ा। फिलहाल पीड़ित महिला हॉस्पिटल में एडमिट है।'

इस मामले में अब पुलिस ने आरोपी को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। आप सभी को हम यह भी जानकारी दे दें कि महाराष्ट्र में महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। कुछ समय पहले साकीनाका रेप और मर्डर मामला सामने आया था और इस मामले के बाद मुंबई से सटे ठाणे जिले के डोंबिवली शहर में एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ 33 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस तरह से अब यहाँ मामले बढ़ते चले जा रहे हैं।

महाराष्ट्र: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिफ्तार हुए शिवसेना सांसद के करीबी

मुंबई में आज भारी बारिश की चेतावनी

राजपूतों के खिलाफ विवादित बयान देकर फंसे रामेश्वर शर्मा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -