Naagin 4 New Promo: नागिन 4 का नया प्रोमो आया सामने, प्यार और बदले की है कहानी
Naagin 4 New Promo: नागिन 4 का नया प्रोमो आया सामने, प्यार और बदले की है कहानी
Share:

टीवी का पॉपुलर शो नागिन के फैंस में नई सीरीज नागिन 4 को लेकर बहुत उत्सुकता है। दर्शक काफी वक्त से जानना चाह रहे थे कि आखिर नागिन 4 की कहानी क्या होगी। अब इस टीवी शो का नया प्रोमो भी सामने आया है, जिसमें स्टोरी लाइन के बारे में काफी कुछ खुलासा हो जाता है। प्रोमो देखकर पता चलता है कि नागिन 4 में प्यार और बदले की कहानी पर आधारित है। हालांकि निया शर्मा का किरदार क्या होगा। इस पर अभी भी सस्पेंस बरकरार बना हुआ है। एकता कपूर के शो नागिन 4 में निया शर्मा और जैस्मिन भसीन अहम भूमिका में नजर आएगी। 

प्रोमो की शुरुआत एक शादी से होती है। रेगिस्तानी इलाके में एक मंदिर में यह शादी हो रही होती है। तभी वहां ढेर सारे नाग नागिन पहुंच जाते हैं। दरअसल, शादी कर रही लड़की सायंतनी घोष एक इच्छाधारी नागिन हैं, लेकिन उन्हें एक इंसान से प्यार हो जाता है। प्रोमो में आगे दिखता है कि यह शादी हो जाती है और दोनों को एक बेटी भी होती है। लेकिन जब सायंतनी और उनके पति अपने गांव जाते हैं तो कुछ लोग उनके परिवार को मार देते हैं। सिर्फ सायंतनी घोष चकमा देकर वहां से निकल तो जाती हैं, लेकिन आगे जाकर वह खाई से नीच गिर जाती हैं। इसी दौरान उनकी बेटी सायंतनी की आंखों में दुश्मनों की परछाई देख लेती है। यहीं से शुरू होती है नागिन 4 की कहानी, जिसमें इंतकाम है। 

सायंतनी बच्ची को हाथों में उठाकर कहती हैं कि ये बच्ची इसलिए जन्मी है क्योंकि वह अपनी मां का बदला लेगी। उस बच्ची का नाम होता है नयनतारा। यह किरदार जैस्मिन भसीन ने निभाया है। फिर प्रोमो में विजेंद्र और निया शर्मा की एंट्री होती है। निया के बारे में पता नहीं चलता है कि वह नागिन हैं या इंसान। लेकिन प्रोमो देखकर साफ है कि इस बार नागिन अपना बदला और भी खतरनाक तरीके से लेगी। नागिन 4 इस हफ्ते 14 दिसंबर से शनिवार-रविवार 8 बजे शुरू होगा। 

यहाँ देखे वीडियो-

BB13 : घर में वापस पारस छाबड़ा ने मारी एंट्री, कहा-रश्मि का बैंक अकाउंट ज़ीरो हो गया...

 

बिग बॉस हाउस में लौटे पारस छाबड़ा, घरवालों की लगाई क्लास

बिग बॉस 13: मधुरिमा और विशाल के बीच फिर से हुए बड़ा विवाद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -