नागौर: नशे में धुत्त डॉक्टर ने कार से 3 लोगों को कुचला, 1 की मौत, 2 घायल
नागौर: नशे में धुत्त डॉक्टर ने कार से 3 लोगों को कुचला, 1 की मौत, 2 घायल
Share:

जयपुर: राजस्थान के नागौर जिले में एक सरकारी डाॅक्टर ने तीन लोगों को रौंद डाला। जिसमें एक व्यक्ति की जान भी चली गई है। दो घायलों का उपचार जारी है। घायलों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है। जिले के JLN अस्पताल  में एक सरकारी डॉक्टर ने हॉस्पिटल परिसर में अपनी कार से 3 लोगों को रौंद डाला। साथ ही एक प्राइवेट एंबुलेंस को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। दोनों घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

रिपोर्ट के अनुसार, नागौर के JLN अस्पताल के परिसर में एक डॉक्टर नशे में धुत होकर कार दौड़ता हुआ पहुंचा और 3 लोगों को कुचल दिया। हादसे में चेनार निवासी भंवरलाल मेघवाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। नागौर निवासी नजमा बुरी तरह से जख्मी हो गई। एक महिला को गंभीर चोट आई है। डॉक्टर नशे में इतना धुत था कि तीनों को रौंदते हुए वहां खड़ी एक एंबुलेंस में जाकर टक्कर मार दी।  इसके बाद डॉक्टर की कार अस्पताल परिसर में एक पेड़ में जा घुसी। हादसे के बाद अस्पताल परिसर के कार्मिक डॉक्टर को अस्पताल के भीतर ले गए। चश्मदीदों का कहना है कि अस्पताल के डॉक्टर नेगी को अस्पताल के कार्मिक ने पीछे के दरवाजे से फरार करवा दिया है।

हादसे में जख्मी हुई नजमा गर्भवती है। वह अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने पहुंची थी। नजमा अस्पताल परिसर में जैसे ही दाखिल हुई, तभी पीछे से डॉक्टर की कार काल बनकर वहां पहुंची और नजमा को टक्कर मार दी। जिससे नजमा हवा में उछल कर गिर गई। जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। मृतक के शव को अस्पताल परिसर को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन कर रही है। 

अब दिल्ली से गोवा जाना हुआ और भी आसान, INDIGO ने दी बड़ी सौगात

अपनी बकरी को 'मौलाना साहब' कहते हैं लालू यादव, बेटे तेजप्रताप ने दिखाया Video

सेल्फी लेना बना जानलेवा ! खाई में गिरने से 39 वर्षीय व्यक्ति की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -