लखनऊ : अब सड़कों पर गंदगी व कूड़ा फेंकने वालों की खैर नहीं, निगम लाया यह नियम
लखनऊ : अब सड़कों पर गंदगी व कूड़ा फेंकने वालों की खैर नहीं, निगम लाया यह नियम
Share:

लखनऊ : अब सड़कों पर गंदगी व कूड़ा फेंकने वालों को सबक सिखाने के लिए अब नगर निगम जुर्माना और एफआईआर करवाएगा। निगमायुक्त के आदेश पर पहली बार में 50 और दूसरी बार में 100 रुपये का जुर्माना पड़ेगा। इसके बाद भी सड़क पर कूड़ा फेंकता पाए जाने पर निगम सीधे एफआईआर दर्ज कराएगा।

पहले 50 फिर 100 नहीं तो पुलिस 
पर्यावरण अभियंत कि माने तो सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों पर 500 रुपये जुर्माना लगाने और वसूली करने वाले कर्मचारियों को इनाम देने का प्रस्ताव दिया था। नगरायुक्त ने आंशिक बदलाव करते हुए इसे लागू करने का आदेश कर दिया है। अब 50 रुपये जुर्माना लिया जाएगा। लेकिन दोबारा कूड़ा फेंकते हुए पाए जाने पर 100 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। परन्तु इसके बाद भी ऐसा किया तो नगर निगम जुर्माने के साथ पुलिस कार्रवाई भी करेगा। 

कर निरीक्षक करेंगे धनराशि वसूल
प्राप्त जानकारी अनुसार बताया गया कि नियम सख्ती से लागू करने के लिए इनाम के रूप में वसूली से कमीशन भी स्टाफ को मिलेगा। कर निरीक्षक खुद जुर्माने की धनराशि वसूल कर पाएंगे। 10 सबसे अधिक जुर्माना वसूलने वाले कर निरीक्षकों को 25 प्रतिशत कमीशन मिलेगा। बाकी को 15 फीसदी कमीशन मिलेगा। बाकी जुर्माना की धनराशि को अलग बैंक खाते में रखा जाएगा। इसका उपयोग सफाई व्यवस्था के कामों में होगा।

Zero को मिल रहे नेगेटिव रिव्यु, देश के बड़े नेताओं ने किये ट्वीट

मराठा आरक्षण पर सुनवाई टली, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी 23 जनवरी की तारिख

खुली हवा में साँस नहीं ले पाएगा आसाराम, अदालत ने ख़ारिज की पैरोल याचिका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -